Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! 5 की मौत, 4 लोगों के आंखों की गई रोशनी

    By Amritesh KumarEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 13 Mar 2026 12:54 PM (IST)

    Bihar Liquor Tragedy: सारण जिले में कथित जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार की आंखों की रोशनी चली गई और कई अन्य का इलाज चल रहा ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सारण में संदिग्ध जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत।

    2. चार लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, छपरा/मशरक(सारण)। सारण जिले में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से मौत की घटनाओं को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है।

    अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने के कारण उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    वहीं, कई अन्य लोग निजी क्लीनिकों में उपचार करा रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने अब तक किसी भी मौत को जहरीली शराब पीने होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    सारण के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मौतें

    जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला निवासी परशुराम महतो के पुत्र रघुवर महतो की 13 मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई।

    Bihar Liquor Tragedy

    सारण सीएचसी में आंख से धुंधला दिखाने पर उपचार करती महिला चिकित्सक।

    बताया जाता है कि उन पर शराब बेचने का भी आरोप था। इससे पहले 11 मार्च को मशरक क्षेत्र के चंद्रमा महतो के पुत्र संतोष महतो की भी मौत हो गई थी। प्रशासन इस मौत को बीमारी से हुई मौत बता रहा है, जबकि स्वजन का कहना है कि वह शराब पीकर घर लौटे थे।

    पानापुर क्षेत्र में भी दो संदिग्ध मौत

    पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 50 वर्षीय सुकन नट की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रशासन ने इसे भी सामान्य मौत बताया है। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के दूबौली गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र राय की 12 मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

    जिला एवं पुलिस प्रशासन कर रही जांच

    धर्मेंद्र राय की मौत के मामले में पुलिस ने भी जहरीली शराब पीने की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Bihar Liquor Tragedy

    मशरक में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार रघुवर महतो बीमार होने के बाद उपचार के लिए छपरा रेफर होते हुए, जिनका छपरा सदर अस्पताल मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोगों की तबीयत भी शराब पीने के बाद बिगड़ी, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

    13 मार्च को भी हुई दो मौतें

    मशरक थाना क्षेत्र के ही पूरब टोला निवासी स्व. उमेश सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह तथा परशुराम महतो के पुत्र रघुवर महतो की 13 मार्च को मौत हो गई। इन मौतों के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं और लोगों में भय का माहौल है।

    रघुवर महतो की मौत पुलिस द्वारा शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार के बाद हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रघुवर ने भी शराब पी थी।

    जिला प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

    इस मामले में पूछे जाने पर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक जहरीली शराब से किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संतोष महतो की मौत बीमारी के कारण हुई थी, जबकि दूबौली निवासी धर्मेंद्र राय की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई है।

    खबरें और भी

    जिलाधिकारी ने बताया कि स्वजन शराब जैसा कुछ पीने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है तथा विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर में किसी की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराएं।

    सारण जिले में संदिग्ध शराब पीने से मौत एवं बीमार लोगों का ब्योरा

    संदिग्ध रूप से शराब पीने से मौत की‌ सूची:

    1.संतोष महतो पिता चंद्रमा महतो मशरक तख्त (11मार्च)
    2.पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 50 वर्षीय सुकन नट(11 मार्च)
    3. पानापुर थाना क्षेत्र के दूबौली गांव निवासी जगन्नाथ राय के 42 वर्षीय धर्मेंद्र राय (12 मार्च)
    4.मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूरब टोला निवासी स्व. उमेश सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह (13 मार्च)
    5.मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूरब टोला परशुराम महतो के पुत्र रघुवर महतो (13 मार्च/गिरफ्तार थे)

    अस्पताल में इनका चल रहा है उपचार

    1.मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला निवासी गुरचरण महतो के पुत्र पवन महतो
    2.मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला निवासी
    परशुराम महतो के पुत्र मिंटू महतो
    3. मशरक थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी शिवजी शर्मा के पुत्र दूधनाथ शर्मा

    यह भी पढ़ें- नालंदा में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही 753 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार