विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में बड़ा हादसा, कप्तान पुल की रेलिंग तोड़ सौरा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:05 PM (IST)

पूर्णिया के कप्तान पुल पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर सौरा नदी में गिर गई, जिससे कार चालक बबलू विश्वास की ...और पढ़ें

पूर्णिया के कप्तान पुल के पास सौरा नदी से क्रेन की मदद से निकाली गई दुर्घटनाग्रस्त कार

पूर्णिया के कप्तान पुल के पास सौरा नदी से क्रेन की मदद से निकाली गई दुर्घटनाग्रस्त कार 

HighLights

  1. कप्तान पुल पर फॉर्च्यूनर सौरा नदी में गिरी।

  2. पूर्व सांसद के चचेरे भाई की हुई मौत।

  3. पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकाला।

संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित सौरा नदी पर बने कप्तान पुल पर गुरुवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार पुल की मजबूत रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे सौरा नदी के गहरे पानी में जा समाई। इस भीषण दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान डगरूआ प्रखंड के कोचैली निवासी बबलू विश्वास के रूप में हुई है। वे पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

देखते ही देखते नदी में समाई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त कप्तान पुल पर आम दिनों की तरह वाहनों का काफी दबाव था। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार असंतुलित हो गई और तेज धमाके के साथ पुल की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

Purnea Fortuner Accident Ex-MP Cousin Dies in Saura River

यह देख पुल से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दी।

क्रेन से निकाली गई कार, लेकिन नहीं बच सकी जान

हादसे की सूचना पाते ही सदर डीएसपी अभिनव पराशर और सदर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन गुलाबबाग जीरो माइल से एक बड़ी क्रेन मंगवाई गई। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को नदी के गहरे पानी से खींचकर बाहर निकाला। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कार के अंदर फंसे बबलू विश्वास दम तोड़ चुके थे।

एक घंटे तक ठप रहा यातायात

हादसे के तुरंत बाद कप्तान पुल पर हजारों लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। कौतूहल और अफरा-तफरी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को हटाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर आवागमन को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कागजी और पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की शिकायत पर एक्शन, दौरम मधेपुरा स्टेशन भवन की गुणवत्ता जांचने पहुंची चीफ इंजीनियर की टीम

यह भी पढ़ें- कोर्ट में पति के साथ जाने से किया इनकार, प्रेमी को चुना, पूर्णिया में पोती के फैसले के बाद दादी की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।