विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोर्ट में पति के साथ जाने से किया इनकार, प्रेमी को चुना, पूर्णिया में पोती के फैसले के बाद दादी की मौत

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:57 PM (IST)

पूर्णिया में एक शादीशुदा युवती के न्यायालय में पति की जगह प्रेमी को चुनने के फैसले से उपजे सदमे और ...और पढ़ें

पोती नूतन कुमारी

पोती नूतन कुमारी

HighLights

  1. पोती ने न्यायालय में प्रेमी को चुना।

  2. इस फैसले से दादी निर्मला देवी का निधन।

  3. परिवार ने जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, हरदा (पूर्णिया)। पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामाख्या ओपी क्षेत्र के छोटी बैगना गांव से एक बेहद मर्मस्पर्शी और सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहां ससुराल से एक शादीशुदा युवती के अपने प्रेमी के साथ फरार होने और न्यायालय में दूसरा फैसला लेने से उपजे सदमे और सामाजिक लोकलाज के कारण उसकी 60 वर्षीय दादी ने अवसाद में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान छोटी बैगना निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतका के पुत्र व युवती के पिता रविंद्र सिंह ने पूरी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी पुत्री नूतन कुमारी की शादी गत वर्ष मई माह में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्कीपुर कोलासी गांव में की गई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही आरोप लगा कि ससुराल में रह रही उनकी पुत्री को पड़ोसी बीरेंद्र शर्मा (पिता— लालो शर्मा) अगवा कर ले गया। इस संबंध में मृतका के परिवार द्वारा कोढ़ा थाना में प्राथिमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

न्यायालय में युवती ने प्रेमी के साथ जाने की जताई इच्छा

पुलिस द्वारा खोजबीन कर बरामदगी के बाद युवती नूतन कुमारी को कानूनन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान युवती ने अपने पति के साथ ससुराल जाने से स्पष्ट इंकार कर दिया और अपनी मर्जी से प्रेमी बीरेंद्र शर्मा के साथ रहने की इच्छा जताई।

पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय में बेटी के इस अप्रत्याशित फैसले के बाद से पूरा परिवार गहरे मानसिक अवसाद और समाज में उठने वाले सवालों (लोकलाज) के कारण अत्यधिक तनाव में आ गया था। इसी गहरे मानसिक आघात और सदमे को उनकी बुजुर्ग माता निर्मला देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मंगलवार की शाम उनका निधन हो गया।

जमीन हड़पने की साजिश का आरोप

दुखद घटना के बाद जहां एक तरफ परिवार में कोहराम मचा है, वहीं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी जमीन हड़पने की नीयत से सोची-समझी साजिश के तहत उनके परिवार को इस प्रकार की परिस्थितियों में फंसाया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Well done सच‍िन! 10 साल साइकिल की दुकान पर बनाता रहा पंक्चर, अब Indian Railway में ट्रेन दौड़ाएगा मुंगेर का लाल

यह भी पढ़ें- पटना-पूर्णिया का सफर होगा आसान, सांसद पप्पू यादव ने रेल मंत्री से मिलकर सीधी रेल लाइन और वंदे भारत की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।