Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया के गुलाबबाग-हरदा रेड लाइट एरिया में छापामारी, पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:56 PM (IST)

    पूर्णिया के हरदा बाजार और गुलाबबाग जीरो माइल स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। हरदा बाजार से देह व्यापार से जुड़ी एक महिला संचालक को गिरफ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. पूर्णिया के हरदा बाजार और गुलाबबाग में रेड लाइट एरिया पर छापा।

    2. हरदा बाजार से देह व्यापार से जुड़ी एक महिला संचालक गिरफ्तार।

    3. एनजीओ की पहल पर पुलिस ने की यह कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शहरी क्षेत्र के हरदा बाजार एवं गुलाबबाग के जीरो माइल स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हरदा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में देह व्यापार से जुड़े एक महिला संचालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गुलाबबाग जीरो माइल रेड लाइट एरिया में छापेमारी में किसी भी महिला एवं पुरुष की गिरफ्तारी नहीं हुई।

    सदर एवं मरंगा थाना की पुलिस छापेमारी एक एनजीओ की पहल पर की गई। दोनों जगह एक साथ हुई छापेमारी के दौरान रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि एक एनजीओ की पहल पर गुरुवार को हरदा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर एक महिला को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

    छापेमारी के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगाया गया था। महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वही सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान देह व्यापार से जुड़े एक भी महिला या पुरुष मौके पर पकड़ा नहीं गया।

    इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरदा बाजार एवं जीरो माइल के कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही देह व्यापार से जुड़े सभी लोग मौके से फरार हो गए थे।

    लोगों ने बताया कि संभावना है कि पुलिस के छापेमारी की सूचना रेड लाइट एरिया के धंधेबाजों को पहले ही मिल चुकी थी। यही वजह है कि जीरो माइल रेड लाइट एरिया में कोई मौके पर पकड़ा नहीं गया।

    यह भी पढ़ें- नई बाइक खरीदी, लेकिन कागज निकले किसी और के नाम! ग्राहक ने बिहार के BJP MLC पर दर्ज कराई FIR

    यह भी पढ़ें- 'ये लोग मुझे मार देंगे...' आखिरी फोन कॉल के बाद कमरे में मिला अनुराग का शव, बिहार में परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

    खबरें और भी