पूर्णिया में 'होम डिलीवरी' से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर, XUV से 169 लीटर शराब बरामद; 2 गिरफ्तार
पूर्णिया के कसबा थाना पुलिस ने मोहनी-टीकापुर मार्ग पर एक एक्सयूवी कार से 169.200 लीटर विदेशी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

पूर्णिया में 'होम डिलीवरी' से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर, XUV से 169 लीटर शराब बरामद
HighLights
कसबा पुलिस ने 169 लीटर विदेशी शराब जब्त की।
एक्सयूवी 300 कार से दो शराब तस्कर गिरफ्तार हुए।
पुलिस शराब कारोबार के लिंकेज की जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, कसबा (पूर्णिया)। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसबा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने मोहनी-टीकापुर सड़क मार्ग के टीकापुर के समीप एक एक्सयूवी 300 कार से 169.200 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ दो डॉ. गौरव कुमार ने बताया की कसबा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमौर से ग्राम मोहनी की ओर एक एक्सयूवी 300 वाहन पर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि सूचना का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा मोहनी टीकापुर सड़क मार्ग के टीकापुर के समीप एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें से 169.200 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
मौके से दो आरोपियों को दो मोबाइल और वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के जियनगंज वार्ड नं.-06 के पमपम कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरे शराब तस्कर की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ निवासी रमेश कुमार मेहता (26 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है, साथ ही शराब के इस कारोबार के 'बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज' का पता लगाकर इसमें शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
छापामारी टीम में कसबा थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, पुअनि. निशा कुमारी, पुअनि. शैलेश कुमार, पुअनि. सुशील कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।