Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पप्पू यादव पर हमले के विरोध में पूर्णिया में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, अमित शाह और रेखा गुप्ता के पुतले फूंके

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:36 PM (IST)

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृ ...और पढ़ें

    पूर्णिया में कांग्रेस का प्रदर्शन। फोटो जागरण

    पूर्णिया में कांग्रेस का प्रदर्शन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव पर हमले के विरोध में प्रदर्शन।

    2. अमित शाह और रेखा गुप्ता के पुतले दहन किए गए।

    3. कांग्रेस ने हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। दिल्ली में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को समर्थकों ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च सांसद कार्यालय अर्जुन भवन से आरएन साह चौक तक पहुंचा।

    यहां कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम और सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला दहन किया।

    अफरोज आलम और बबलू भगत ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    नेताओं ने बताया कि पप्पू यादव हमेशा समाज के सभी वर्गों और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने केवल साधु के वेश में अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसका गलत अर्थ निकाला गया है।

    सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने हमले को गंभीर और निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी के लोगों ने किया है, जो भगवान राम के घर चंदा चोरी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और अमित शाह की जिम्मेदारी है कि सांसदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    संजय सिंह और इस्राइल आजाद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।