Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही, मक्का-गेहूं सहित अन्य फसलें हुई बर्बाद

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

    पूर्णिया में शुक्रवार रात आई आंधी-पानी ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं और बारिश से मक्का, गेहूं और सब्जी वर्गीय फसलें पूरी त ...और पढ़ें

    खेतों में गिरी मक्का की फसलें। (जागरण)

    खेतों में गिरी मक्का की फसलें। (जागरण)

    HighLights

    1. शुक्रवार रात पूर्णिया में आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही।

    2. मकई, गेहूं और सब्जी वर्गीय फसलें पूरी तरह बर्बाद हुईं।

    3. किसानों ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया में शुक्रवार की रात आयी आंधी-पानी ने भारी तबाही मचायी है। देर शाम आए आंधी-तूफान ने किसानों की मकई की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।

    आंधी-पानी से गेहूं की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके अलावा सब्जी वर्गीय फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के पेट पर सीधी प्रकृति की मार पड़ी है।

    यह बता दें कि अभी रबी फसल के तहत लगी खासकर मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बीती रात अचानक आई तेज आंधी के साथ बारिश होनी शुरू हो गयी, जिससे यहां खाकर मक्के की फसल को भारी क्षति पहुंची है।

    मक्का की फसल यहां की मुख्य फसल है तथा इसी पर यहां के किसानों का बजट निर्भर करता है। कभी बाढ़, आंधी-पानी यहां के किसानों की रीढ़ तोड दी है।

    सरकार इन किसानों को मुआवजा के नाम पर हजार-दो हजार देकर टरका देती है। इस बार सर्वविदित है कि बाढ़ ने कितनी विनाशलीला की थी।

    अभी उससे किसान उबरे भी नहीं हैं कि एक बार फिर किसानों के सामने यह आंधी-पानी विपत्ति लेकर पहुंच गयी है। यहां के किसान सुवंश कुमार, विजय मंडल, कुंदन कुमार, शंकर मंडल, जयनारायण मंडल, एतवारी मंडल, निर्मल यादव, रामनाथ सिंह सहित सभी किसानों से सरकार से मुआवजा तत्काल प्रभाव से देने की मांग की है ।