Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में अंधाधुंध फायरिंग: वार्ड पार्षद पुत्र समेत 2 युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:21 AM (GMT+05:30)

    पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में नेवा लाल चौक पर गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने वार्ड पार्षद पुत्र शुभम कुशवाहा और उसके दोस्त सागर को गोली मार ...और पढ़ें

    अस्पताल ले जाते परिजन। (जागरण)

    अस्पताल ले जाते परिजन। (जागरण)

    HighLights

    1. पूर्णिया में वार्ड पार्षद पुत्र शुभम कुशवाहा को गोली मारी।

    2. दोस्त सागर भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, पुरानी रंजिश की आशंका।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। मरंगा थाना क्षेत्र स्थित नेवा लाल चौक गुरुवार की देर रात गोलियों से थर्रा उठा। नेवालाल चौक स्थित एक चाय दुकान के पास अज्ञात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

    गोलीबारी की इस घटना में वार्ड पार्षद पुत्र शुभम कुशवाहा को तीन तथा दूसरे सागर को दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और भारी सनसनी फैल गई।

    दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल मैक्स-7 में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। शुभम की मां पूर्णिया नगर निगम में वर्तमान वार्ड पार्षद हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात शुभम अपने दोस्तों के साथ नेवालाल चौक पर एक चाय दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

    घटना में शुभम को तीन और सागर को दो गोलियां लगीं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया जा रहा था, लेकिन अत्यधिक गंभीर स्थिति को देखते हुए रास्ते से ही उन्हें मैक्स-7 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर और मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हमलावरों की शिनाख्त में जुटी है।

    घायल का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

    उल्लेखनीय है कि घायल शुभम कुशवाहा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2018 की शाम पूर्णिया स्थित बाल सुधार गृह (रिमांड होम) में हुई अंधाधुंध फायरिंग कांड में भी शुभम शामिल था।

    खबरें और भी

    उस घटना में एक बाल कैदी और हाउस फादर विजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर गोलीबारी के कारणों का पता लगा रही है।

    यह भी पढ़ें- किशनगंज में मौसी ने धारदार हथियार से काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट, जबरन संबंध बनाने की कर रहा था कोशिश