पूर्णिया में दूसरे केंद्रीय विद्यालय का होगा निर्माण, सरकार से मिली अनुमति
पूर्णिया में दूसरे केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने शिक्षा कॉलोनी की पांच एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को 30 साल ...और पढ़ें

पूर्णिया में दूसरे केंद्रीय विद्यालय का होगा निर्माण, सरकार से मिली अनुमति (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिले में दूसरे केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समीप स्थित शिक्षा कालोनी की पांच एकड़ जमीन पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होगा। केबिनेट की बैठक में सरकार ने उक्त जमीन के हस्तांतरण की अनुमति प्रदान कर दी है।
जल्द ही उक्त पांच एकड़ 15 वर्ग कड़ी जमीन एक रुपये के टोकन मनी पर 30 साल के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम लीज पर बंदोबस्त किया जाएगा। उक्त सारी प्रकिया इसी माह संपन्न हो जाने की उम्मीद है। जिसके बाद यहां भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विदित हो कि पूर्व से एक केंद्रीय विद्यालय चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के समीप संचालित है लेकिन वहां अभी तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। वहीं दूसरा केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति जिले में मिल गई थी, लेकिन यहां जमीन का हस्तांतरण अभी तक नहीं हो पाया था।
जिस कारण अस्थाई रूप यह मध्य विद्यालय बेलौरी में संचालित किया जा रहा है। अब जमीन हस्तांतरण की सरकार से स्वीकृति मिलने से केंद्रीय विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
पहले केंद्रीय विद्यालय का 20 साल बाद भी नहीं बन सका है भवन
पूर्णिया में साल 2005 में पहले केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हुई थी। करीब 20 साल पुराना होने के बावजूद पूर्णिया केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। वर्तमान में यह स्कूल पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में चल रहा है।
खबरें और भी
इस विद्यालय के जमीन हस्तांतरण का मामला निबंधन शुल्क के कारण से अटका हुआ था। मंत्री लेशी सिंह की आग्रह पर सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय विद्यालय को आवंटित होनेवाली जमीन का निबंधन शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।
हालांकि, अभी तक जमीन का रक्षा विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण जमीन केवीके के नाम से हस्तांतरित नहीं हो सका है। जिस कारण से भी पहले केंद्रीय विद्यालय का अभी तक भवन निर्माण नहीं हो सका है। वहीं शहरी क्षेत्र में दूसरा नए केंद्रीय विद्यालय के खुलने से यहां के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा
जिले में दूसरा केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केबिनेट की बैठक में मधुबनी अंचल मौजा की बिहार सरकार की पांच एकड़ 15 वर्गकड़ी जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर बंदोबस्त किये जाने की अनुमति मिल गई है। जिसके बाद वहां भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। उम्मीद है अगले शैक्षणिक सत्र से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। - शशि चंदन चौधरी, डीपीओ, पूर्णिया।