Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया: पति से फोन पर हुई बहस, कुछ देर बाद कमरे में फंदे से लटकती मिली 24 वर्षीय पत्नी; हत्या या आत्महत्या?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 01:50 PM (IST)

    पूर्णिया के धमदाहा में एक 24 वर्षीय विवाहिता फूल कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पति से फोन पर विवाद के बाद हुई इस घटना में म ...और पढ़ें

    पति से फोन पर हुई बहस, कुछ देर बाद कमरे में फंदे से लटकती मिली 24 वर्षीय पत्नी

    पति से फोन पर हुई बहस, कुछ देर बाद कमरे में फंदे से लटकती मिली 24 वर्षीय पत्नी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, धमदाहा (पूर्णिया)। मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा बालूचक गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    मृतका की पहचान बघवा बालूचक निवासी सोनू कुमार मुनि की 24 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार मुनि पिछले करीब दो महीने से पंजाब में मजदूरी कर रहा है।

    सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ ही देर बाद फूल कुमारी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

    मृतका के ससुर नारायण मुनि ने बताया कि वह सुबह भैंस चराने गए थे। दोपहर में घर लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर फूल कुमारी फंदे से लटकी मिली।

    इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, फूल कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। घटना के समय घर में मृतका के ससुर और ननद मौजूद थे, जबकि पति और सास पंजाब में थे।

    खबरें और भी

    वहीं, मृतका की मां कंचन देवी, निवासी निपानिया मारकंडे टोला (सरसी थाना क्षेत्र), ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पति पर मानसिक उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने तथा हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    डीएसपी संदीप गोल्डी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।