Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rupauli By Election: रुपौली में बिगड़ेगा बीमा भारती का खेल? जेडीयू ने बना लिया प्लान B; सियासत हुई तेज

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 05:53 PM (IST)

    Bihar Politics पूर्णिया के रुपौली में बीमा भारती का खेल बिगड़ सकता है। जेडीयू ने प्लान B तैयार कर लिया है। इसके तहत जेडीयू अपने अल्पसंख्यक वोटरों के अ ...और पढ़ें

    रुपौली में बिगड़ सकता है बीमा भारती का खेल (जागरण)
    रुपौली में बिगड़ सकता है बीमा भारती का खेल (जागरण)

    HighLights

    1. रुपौली विधानसभा उपचुनाव में बीमा भारती के लिए चुनौती कम नहीं होगी।
    2. जेडीयू ने बीमा भारती के खिलाफ प्लान B तैयार कर लिया है।
    3. बीमा भारती पिछली बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।

    संवाद सूत्र, कसबा (पूर्णिया)। Bihar Political News Today: रुपौली विधानसभा उपचुनाव इस बार जेडीयू और आरजेडी के लिए नाक की लड़ाई बन गई है। इस उपचुनाव को जीतने के लिए दोनों पार्टी गुप्त रणनीति अपना रही है। इसी क्रम में जेडीयू ने भी प्लान B बना लिया है जो कि बीमा भारती पर भारी पड़ सकता है। हालांकि, बीमा भारती (Bima Bharti) ने भी पप्पू यादव (Pappu Yadav) से मुलाकात कर अपनी चुनौती को बढ़ा दी है।

    जेडीयू 5 से 7 जुलाई तक चलाए जनसंपर्क अभियान

    जेडीयू के प्लान B के तहत पार्टी जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत कई गांवों में बड़े से लेकर छोटे स्तर के नेता लोगों से संपर्क करेंगे। वहीं इस दौरान लोगों की समस्या भी सुनी जाएगी।

    ये दिग्गज नेता रहेंगे शामिल

    उक्त जानकारी पूर्णिया जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हसमत उर्फ राही ने बताया कि आगामी पांच जुलाई को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशरफ हुसैन, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सलीम परवेज, पूर्व राज्य सभा सांसद सह कटिहार मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह जदयू के वरिष्ठ नेता डा. अशफाक करीम व जदयू के वरिष्ठ नेता समरेंद्र कुणाल, प्रदेश महासचिव डा. शहनवाज रिजवी, प्रदेश महासचिव टूनटून आलम एवं महानगर अध्यक्ष कैय्यूम जफर शामिल रहेगें।

    इन गांवों में चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

    यह सभी नेता भवानीपुर के छोटी भंसार, छप्पन, जावे, कुशहा, दरगाह टोल रुपौली, बेला, बसग्राह, छपहरी, अंजीरी, बाकी, भुरकुडा, लतामबाडी, शहीदगंज, डोमा, चिकनी बिकोठी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए प्रत्याशी कालाधर मंडल के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करेंगे। बतातें चले कि आगामी दस जुलाई को रुपौली विधानसभा में उपचुनाव होना है जिसको लेकर सभी प्रत्याशियों का कदमताल तेज हो चुका है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Nitish Kumar: बैक टू बैक पुल गिरने के बाद एक्शन में आए CM नीतीश कुमार, अधिकारियों को दे दिया ये आदेश

    Nitish Kumar: 'अगले साल जुलाई तक...', नीतीश कुमार का किसानों के लिए बड़ा एलान; वर्षों की परेशानी होगी दूर