Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pappu Yadav कहेंगे कांग्रेस को 'बाय-बाय'? Lalu Yadav के 'खेल' ने बढ़ाया सियासी रोमांच, अगले 2-3 दिन में...

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:43 PM (IST)

    राजद प्रत्याशी के रूप में बीमा भारती ने तीन अप्रैल को पूर्णिया लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने की घोषणा की है। इधर पप्पू यादव का कहना कि कांग्रेस को वे ...और पढ़ें

    Pappu Yadav कहेंगे कांग्रेस को 'बाय-बाय'? Lalu Yadav के 'खेल' ने बढ़ाया सियासी रोमांच, अगले 2-3 दिन में...
    Pappu Yadav कहेंगे कांग्रेस को 'बाय-बाय'? Lalu Yadav के 'खेल' ने बढ़ाया सियासी रोमांच, अगले 2-3 दिन में...

    प्रकाश वत्स, पूर्णिया। पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में महासंग्राम का अंतिम स्वरूप क्या है, इसपर सस्पेंस कायम है। जदयू छोड़कर राजद में शामिल होने वाली रुपौली की विधायक बीमा भारती के राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा से सियासी रोमांच और बढ़ गया है।

    अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पूर्णिया से ही चुनाव लड़ने की जिद ने इस रंग को और गहरा कर दिया है। एक तरह पप्पू यादव का यह कहना कि कांग्रेस को वे छोड़ नहीं सकते हैं और पूर्णिया से चुनाव न लड़ना उनके लिए आत्महत्या के समान है, ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

    सियासी हलचल तेज

    इधर, पूर्णिया से भाजपा के टिकट पर दो-दो बार सांसद चुने गए पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के शहर स्थित आवास व कार्यालय की तेज हलचल ने इस चर्चा को नया रंग दे दिया है। राजद प्रत्याशी के रूप में बीमा भारती ने तीन अप्रैल को पर्चा दाखिल करने की घोषणा की है।

    क्या पप्पू यादव कांग्रेस को कहेंगे 'बाय-बाय'?

    नामांकन की प्रक्रिया यहां गुरुवार से आरंभ हो चुकी है। चार अप्रैल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि से दो दिन पूर्व, यानी दो अप्रैल को कांग्रेस नेता पप्पू यादव के नामांकन को लेकर तैयारी चल रही है। ऐसे में यह राज गहराता जा रहा है कि क्या पूर्णिया के लिए पप्पू यादव कांग्रेस को 'बाय-बाय' कह देंगे।

    खबरें और भी

    दो-तीन दिनों में होगा बड़ा फैसला

    पप्पू यादव यहां से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं और इसमें दो बार उन्हें निर्दलीय के रूप में ही जीत मिली थी। पूर्व सांसद उदय सिंह पर भी लोगों की नजर टिकी हुई है। यद्यपि, मैदान में उतरने को लेकर उनके स्तर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके आवास सह कार्यालय परिसर में अचानक हलचल बढ़ गई है।

    होली मिलन समारोह के बहाने समर्थकों का जमावड़ा भी लगाया गया था। चर्चा यह भी चल रही है कि अगले दो से तीन दिन में उनके स्तर से भी कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: लालू यादव की RJD 26 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पूर्णिया पर अभी भी सस्पेंस; कांग्रेस को क्या मिला?

    ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: 'मैं आत्महत्या करना पसंद करूंगा...', पूर्णिया सीट छोड़ने के सवाल पर बोले पप्पू यादव