Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ration Card: रोहतास जिले में 29586 नए राशन कार्ड बनाने का अभियान, PDS डीलर को मिली अहम जिम्मेदारी 

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

    रोहतास जिले में 13 अगस्त तक 29586 नए राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। पात्र परिवारों की पहचान और आवेदन में मदद के लिए पीडीएस डीलरों को अ ...और पढ़ें

    राशन कार्ड। फाइल फोटो

    राशन कार्ड। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रोहतास में 29586 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य।

    2. पीडीएस डीलर पात्र परिवारों की पहचान कर रहे हैं।

    3. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

    संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। जिले में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के लिए नए राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। सभी पीडीएस डीलरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पात्र परिवारों की पहचान करें, जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बना है।

    उनके आवेदन की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग भी कराएं। जिला प्रशासन ने 13 अगस्त तक जिले में 29586 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के तहत प्रतिदिन 2090 नए राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य भी तय किया गया है।

    राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

    डेहरी की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र परिवारों को प्रपत्र क आवेदन पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार का सामूहिक फोटो तथा बैंक खाते का विवरण जमा करना होगा।

    पीडीएस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे घर-घर जाकर पात्र परिवारों की पहचान करें, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दें तथा आवेदन भरवाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

    खबरें और भी

    इस अभियान की विस्तृत जानकारी पीडीएस दुकानदारों को दी गई तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने पर बल दिया गया है। डेहरी प्रखंड को 2506, अकोढ़ीगोला को 1326, नौहट्टा 1245, तिलौथू 1140, दावथ 1123, रोहतास प्रखंड को 948 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है।

    घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

    1 सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (epds.bihar.gov.in) पर जाएं। यहां "Apply for Online RC" के लिंक पर क्लिक करें। यह आपको 'जन परिचय' (Jan Parichay) पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां अपनी बेसिक जानकारी भरकर नया यूजर अकाउंट बना लें।

    2. लॉगिनके बाद स्क्रीन पर "Apply New Ration Card" का विकल्प चुनें। यहां दिख रहे फॉर्म में महिला मुखिया का नाम, पता, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स बिल्कुल सही-सही भरें।

    3. मुख्य विवरण भरने के बाद "Add Member" वाले सेक्शन में जाएं। यहां परिवार के बाकी सभी सदस्यों का नाम, उनकी उम्र, मुखिया से उनका संबंध और उनके व्यक्तिगत आधार नंबर को दर्ज करें।

    4. अब यहां अपने दस्तावजों की स्कैन कॉपी और परिवार की संयुक्त फोटो को अपलोड करें। पूरा फॉर्म एक बार जांच दोबारा जांच करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें और जेनरेट हुई पावती संख्या (Application Number) का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    यह भी पढ़ें- बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द तैयार करें जरूरी दस्तावेज