विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 साल की नौकरी में बिहार के सरकारी बाबू ने कमाए ₹100000000, सास के बैंक अकाउंट से लेता था रिश्वत

Published: Fri, 31 Jul 2026 06:49 PM (IST)

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सासाराम में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी कर 12 साल में 10 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है।

12 साल की नौकरी में बिहार के सरकारी बाबू ने कमाए ₹100000000

12 साल की नौकरी में बिहार के सरकारी बाबू ने कमाए ₹100000000

HighLights

  1. EOU ने कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की।

  2. 12 साल की नौकरी में 10 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली।

  3. आय से 85 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सासाराम में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर छापामारी कर रिश्वत से की गई अवैध कमाई का खुलासा कर दिया है।

महज 12 साल की नौकरी में कार्यपालक अभियंता के पास से मिले अकूत संपत्ति ने सबको चौका दिया है। सासाराम स्थित उनके सरकारी कार्यालय व डेहरी स्थित उनके सरकारी आवास से लेकर पटना, मुजफ्फरपुर, बांका समेत उनके ससुराल में छापामारी के दौरान 10 करोड़ की अचल संपत्ति अर्जित करने का खुलासा हुआ है।

छापामारी में आधा किलो सोना, 21 बैंक पासबुक, चार फ्लैट, नौ लाख नकदी, जमीन निवेश संबंधित कई कागजात, इको स्पार्ट गाड़ी, 17 पालिसी के माध्यम से बीमा कंपनियों में निवेश, बैंक लॉकर समेत कई अन्य साक्ष्य आर्थिक अपराध इकाई को मिली है।

कार्यपालक अभियंता लगभग डेढ़ साल से सासाराम में पदस्थापित थे। वे मूल रूप से बांका जिला के रजौन थाना के पीपराडीह गांव के रहने वाले है। उनका ससुराल मुजफ्फरपुर में है।

छापामारी के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है कि रिश्वत की रकम कार्यपालक अभियंता की सास मीरा जायसवाल के बैंक खाते में भी जाती थी।

आय से 85 गुना अधिक संपत्ति कार्यपालक अभियंता के पास से मिला है। डेहरी स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंची टीम ने गुरुवार को लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की थी। सासाराम स्थित कार्यालय पर छापामारी करने ईओयू के डीएसपी विजय कुमार गुप्ता पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- धनकुबेर निकला सासाराम का इंजीनियर: दानापुर में 2 आलीशान फ्लैट, आधा किलो सोना और 21 बैंक खाते

यह भी पढ़ें- बांका में EOU की रेड: इंजीनियर के घर 5 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, घर में मिले सिर्फ चाचा