Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के किसान करेंगे मोटी कमाई, अब ट्रेन से दूसरे राज्यों तक भेज सकेंगे सब्जी और फल

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:01 PM (IST)

    रोहतास जिले के किसानों के लिए रेलवे ने फल और सब्जियों को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए विशेष पार्सल सेवा शुरू की है। यह सेवा किसानों को अपने उत्पादों ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. रेलवे ने फल-सब्जी के लिए विशेष पार्सल सेवा शुरू की।

    2. सासाराम, डेहरी आनसोन, बिक्रमगंज स्टेशन शामिल किए गए।

    3. किसानों को उत्पादों की बिक्री से अधिक लाभ मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, सासाराम। जिले के सब्जी व फल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अपने उत्पाद की बिक्री के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करने पड़ेंगे।

    रेलवे उनके उत्पाद खासकर सब्जी व फल को दूसरे शहरों व प्रदेशों में भेजने के लिए विशेष पार्सल सेवा शुरू करने जा रहा है। इस योजना में जिले के तीनों प्रमुख सासाराम, डेहरी आनसोन व बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।

    इन स्टेशनों से फल एवं सब्जियों के संभावित पार्सल यातायात का आकलन किया जा रहा है। फल एवं सब्जी उत्पादकों एवं व्यापारियों से रेलवे अधिकारी संपर्क स्थापित कर उनकी परिवहन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करने में जुट गए हैं।

    अभी ट्रकों से होती है सब्जी की सप्लाई 

    रेल पार्सल सेवा नियमित माल परिवहन के लिए अपेक्षाकृत त्वरित, सुरक्षित, किफायती तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। धौदाढ़, कंचनपुर, जमुहार, बरांव समेत जिले के कई इलाके टमाटर, लौकी, बैगन समेत अन्य हरी सब्जी उत्पादन के महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जहां से प्रतिदिन ट्रकों से बड़े पैमाने पर हरी सब्जी का निर्यात किया जाता है।

    रेल अधिकारियों के मुताबिक, रेल पार्सल सेवा नियमित माल परिवहन के लिए अपेक्षाकृत त्वरित, सुरक्षित, किफायती तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराने में सहायक साबित होती है।

    फल व सब्जी उत्पादक एवं व्यापारी वर्तमान में अपना माल मुख्य रूप से सड़क मार्ग से विभिन्न गंतव्यों तक भेज रहे हैं, वे अपने संभावित यातायात का विवरण मंडल के साथ साझा कर सकते हैं।

    प्राप्त सुझाव व आवश्यकता का जांच कर संबंधित पक्षों से संपर्क स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    माल गोदाम तैयार

    उत्पादक व व्यापारी अपना विवरण साझा करने के लिए पीडीडीयू मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने कहा है कि सासाराम और पहलेजा में माल गोदाम बन गया है।

    वहां पर फल और सब्जी रखने की व्यवस्था की जाएगी। पर्याप्त मांग प्राप्त होने पर उपलब्ध संसाधनों एवं परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर उपयुक्त पार्सल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार: KCC लोन में देरी करना बैंक मैनेजर को पड़ा भारी, उपभोक्ता फोरम ने लगाया ₹30 हजार का जुर्माना

    खबरें और भी