Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटहल उठाते ही चौंकी पुलिस, ओडिशा से झारखंड होते हुए बिहार लाया गया 500 KG गांजा जब्त

    Updated: Thu, 28 May 2026 07:18 PM (IST)

    पुलिस ने डेहरी आन सोन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप से कटहल के नीचे छिपाकर लाया गया लगभग 500 किलो गांजा जब्त किया है। ...और पढ़ें

    कटहल के नीचे रखा था गांजा। (जागरण)

    कटहल के नीचे रखा था गांजा। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, डेहरी आन सोन (रोहतास)। नगर थाना पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर सेतु के पास पाली में एक पिकअप से लगभग 500 किलो गांजा गुरुवार को बरामद किया है।

    कटहल की आड़ में गांजा छिपाकर उड़ीसा से लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।एसडीपीओ एएसपी अतुलेश झा ने यह जानकारी डेहरी नगर थाना में प्रेस वार्ता में दी।

    उन्होंने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि एक उजले रंग की पिकअप गाड़ी पर कटहल लोड कर उसके नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उड़ीसा के संबलपुर से लाया जा रहा है।

    गाड़ी कुछ ही देर में जवाहर सेतु पार करने वाली है। सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुअनि संजय विकास त्रिपाठी, सेफु कुमारी, अंजली कुमारी, राजबल्लभ कुमार, बिमलेश कुमार, हरिनेश कुमार, एसटीएफ और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

    उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र के पाली मोड़ के पास लक्ष्मी टीवीएस के सामने रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान उजले रंग की पिकअप गाड़ी, जिस पर कटहल लदा था और तिरपाल से ढका हुआ था, को रोका गया।

    कटहल के नीचे रखा था गांजा

    तलाशी लेने पर कटहल के नीचे छिपाकर रखा गया लगभग 500 किलोग्राम गांजा व 15 क्विंटल कटहल बरामद हुआ।
    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान सत्येन्द्र कुमार गांधीनगर, थाना कोचस, जिला रोहतास के रूप में हुई है।

    खबरें और भी

    Ganja

    प्रेसवार्ता करते एएसपी।

    पूछताछ में उसने बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा से झारखंड के रास्ते औरंगाबाद होकर मोहनिया ले जाया जा रहा था। उसने तस्करी में शामिल मोहनिया के अन्य व्यक्तियों के नाम भी उजागर किए हैं।

    पिकअप व मोबाइल जब्त किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। कैमूर पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोहनिया के संलिप्त व्यक्तियों पर भी कार्रवाई होगी। इस सराहनीय कार्य के लिए टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज में शौच विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- बेतिया में दुस्साहस: CISF दारोगा पर लगा नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोप, पूछताछ करने पर परिजनों को पीटा