विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे चिराग पासवान, कहा- बड़े और छोटे भाई की सरकारों ने बिहार का किया बंटाधार

By Pramod TagoreEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 01 Oct 2023 05:37 PM (IST)

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है बिहार की सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में रोहतास ...और पढ़ें

संझौली में सभा को संबोधित करते चिराग पासवान। (जागरण फोटो)
संझौली में सभा को संबोधित करते चिराग पासवान। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. चिराग पासवान बोले- बड़े और छोटे भाई के राज में बिहार का बंटाधार।
  2. दूसरे राज्यों में बिहारियों की हत्या पर चुप है मुख्यमंत्री: चिराग।
  3. सरकार बनने पर एक नया बिहार बनाने का किया वादा।

संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास)। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ बिहार की सियासी पारा चढ़ने लगा है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ रोहतास पहुंचे चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला किया।

चिराग ने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई की 15-15 सालों की सरकार ने बिहार व बिहारियों का बंटाधार कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने रोजगार के नाम पर हाथ खड़े कर दिए हैं। आज तीन साल की डिग्री बिहार के युवाओं को पांच साल में मिल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने समाज को अगड़े व पिछड़े, पिछड़े व अत्यंत पिछड़े, दलित व महादलित समेत कई टुकड़ों में विभाजित कर सिर्फ वोट लेने का काम किया है।

बिहारियों की हत्या, मुख्यमंत्री चुप

जिले में आयोजित कानू-हलवाई सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यहां के लोग जब दूसरे राज्यों में रोजगार और शिक्षा के लिए जाते हैं, तो उन्हें अपमानित होना पड़ता है। दूसरे राज्यों में बिहारियों की हत्या तक कर दी जाती है। फिर भी यहां के मुख्यमंत्री खामोश रहते हैं।

बिहार सरकार की योजनाएं लूट तंत्र का पिटारा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर हमारी सरकार बनती है, तो सात निश्चय की योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का व्यापक पैमाने पर जांच करा कर सीएम की जवाबदेही तय की जाएगी। 

एक नया बिहार बनाने का वादा

चिराग ने दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ राज्य को एक नया बिहार बनाएंगे। एक ऐसा बिहार, जहां रोजगार और शिक्षा के लिए लोगों का पलायन नहीं हो। महिलाओं का सम्मान हो, बेरोजगारों को रोजगार हो, किसानों की बेहतरी और बुजुर्गों का सम्मान हो। ऐसे विजन के साथ बिहार को आगे बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है।

हमसे नफरत करते हैं मुख्यमंत्री: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री हमसे से नफरत करते हैं। बड़े-बड़े षड्यंत्र रचे गए, फिर भी हम डगमगाए नहीं। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में संझौली के बलिदानी गुजर धोबी व झड़ी महतो को याद कर कहा कि यह वीरों की भूमि है। हम अपने विजन में बलिदानियों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को कभी धूमिल नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर जदयू नेता अनिल चंचल लोजपा में शामिल हुए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र पासवान ने की। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव असर अंसारी, विजय पासवान, कमलेश राय, अजीत राय समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bihar: रोहतास के दुर्लभ काले हिरणों पर तस्करों की टेढ़ी नजर, सींग व खाल के लालच में बेजुबानों की ले रहे जान

Air India Flight आंधी-तूफान के बीच फंसा दिल्‍ली से पटना आ रहा विमान, 20 मिनट तक चीखते-चिल्लाते रहे 122 यात्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।