रोहतास में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
बिक्रमगंज के काशीघाट मोहल्ले में एक विवाहिता का शव रेलिंग से लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है, जबकि परिवार के सदस्य फरार हैं। विवाहिता के पिता ने दहेज ...और पढ़ें
-1775997394138_m.webp)
रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
बिक्रमगंज में विवाहिता का शव रेलिंग से लटका मिला।
पिता ने दहेज में कार न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, परिवार फरार।
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। नगर परिषद क्षेत्र के काशीघाट मोहल्ले में रविवार को रेलिंग से झूलता हुआ विविहिता का शव बरामद हुआ है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है।
परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। विवाहिता के पिता ने दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार की पत्नी अमृता कुमारी ऊर्फ अमृता पटेल सीढ़ी में स्टील की बनी रेलिंग में फांसी लगा ली है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची तो घर खुला हुआ था, लेकिन घर के सभी परिवार फरार थे। विवाहिता का शव रेलिंग से साड़ी के सहारे फांसी लगा हुआ लटक रहा था।
सेना में जवान है पति
इस घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी गई। विवाहिता नोखा थाना क्षेत्र के छतावना निवासी अशोक चौधरी की पुत्री है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी निवासी रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के साथ हुई है। मनीष कुमार सेना का जवान है।
घटना की सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले वहां पहुंचे, पिता और विवाहिता के मायके पक्ष के जुटे लोग दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।