Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सासाराम के रास्ते 1 मार्च से चलेगी धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

    धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस 1 मार्च से गया-सासाराम के रास्ते चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। रोहतास जिले के सासाराम में ...और पढ़ें

    गया-सासाराम के रास्ते एक मार्च से चलेगी धनबाद- कोयंबटुर अमृत भारत

    गया-सासाराम के रास्ते एक मार्च से चलेगी धनबाद- कोयंबटुर अमृत भारत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। गया-सासाराम के रास्ते चलने वाली धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन तिथि तय हो गया है। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। धनबाद व कोयंबटूर के बीच चलने वाली नई ट्रेन का ठहराव रोहतास जिले के दोनों प्रमुख स्टेशन पर दिया गया है।

    सासाराम के लोग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई ट्रेन के परिचालन का निर्णय सुदृढ़ यात्री सुविधा के लिए अहम मान रहे हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से सासाराम के यात्रियों को सीधा और बड़ा फायदा होगा।

    सासाराम के लोगों को कोयंबटूर, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे दक्षिण भारतीय शहरों की यात्रा के लिए डीडीयू-बनारस नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि विभाग फिलहाल त्योहार स्पेशल के रूप में ट्रेन चला रहा है, लेकिन अमृत भारत स्थायी ट्रेन के रूप में यहां के यात्रियों को मिलेगा।

    लोगों का मानना है कि यह ट्रेन शिक्षा, इलाज और व्यापार के लिए दक्षिण जाने वालों के लिए वरदान साबित होगी। जानकारों की माने तो ट्रेन अत्याधुनिक पुश-पुल तकनीक से लैस है, जिससे इसकी रफ्तार और सफर का आनंद बढ़ जाते हैं।

    इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक इंटीरियर और बेहतर सुरक्षा कोच दिए गए हैं। सीधा रूट होने के कारण सासाराम के यात्रियों के समय में काफी बचत होगी। अब आप बिना किसी झंझट के सीधे धनबाद से लेकर दक्षिण के बड़े शहरों तक का सफर तय कर सकेंगे।

    खबरें और भी