क्या नीतीश छोड़ देंगे बिहार की राजनीति? सभापति के बयान से बढ़ी हलचल, अगले CM पर भी बोले
Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सासाराम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का शीर्ष और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वप ...और पढ़ें

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंंह व सीएम नीतीश कुमार। फाइल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह रविवार को सासाराम पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे लोकप्रिय, प्रगतिशील और विकासशील नेता के बिहार की सक्रिय राजनीति से दूर जाने की चर्चा से लोगों में भावनात्मक प्रतिक्रिया है।
हालांकि राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी है और उनके निर्णय का सभी सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार न केवल बिहार के शीर्ष नेता हैं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में उनका अंतिम फैसला सभी के लिए स्वीकार्य होगा।
“नीतीश से मेरा रिश्ता पद से नहीं, आत्मा से”
सभापति ने मुख्यमंत्री के साथ अपने संबंधों पर कहा कि उनका रिश्ता किसी पद या राजनीति से नहीं, बल्कि आत्मीयता से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।
अगला मुख्यमंत्री कौन? NDA लेगा फैसला
अवधेश नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति बनती है, तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय एनडीए का शीर्ष नेतृत्व करेगा। मुख्यमंत्री के संभावित इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
बिहार विधान परिषद बनी पूरी तरह डिजिटल
सभापति ने बताया कि बिहार विधान परिषद देश का पहला ऐसा सदन बन गया है, जहां पूरी कार्यवाही डिजिटल हो चुकी है। इस पहल से पारदर्शिता और कार्यकुशलता में काफी सुधार आया है।
खबरें और भी
उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर को देखते हुए सदन के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
प्रधानमंत्री की सराहना, संकट में एकजुट रहने की अपील
सभापति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। भारत के अन्य देशों के साथ बेहतर संबंधों के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी हुई है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संभावित संकट के लिए तैयार रहें और जरूरत पड़ने पर अपनी आवश्यकताओं में संयम बरतें।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश पर संकट आया है, देशवासी एकजुट होकर उसका सामना करते रहे हैं और आगे भी ऐसा ही होगा।