Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशांत किशोर के पैतृक गांव में जश्न, विधायक बनने पर उड़े अबीर गुलाल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:26 PM (GMT+05:30)

    प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद उनके पैतृक गांव कोनार सहित रोहतास जिले में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों और जन सुराज पार् ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर की जीत पर पैतृक गांव कोनार में मना जश्न, जन सुराज कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां

    प्रशांत किशोर की जीत पर पैतृक गांव कोनार में मना जश्न, जन सुराज कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर की बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत।

    2. पैतृक गांव कोनार में ग्रामीणों ने मनाया जश्न।

    3. जन सुराज कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

    जागरण टीम, सासाराम (रोहतास)। जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत कोनार गांव निवासी व जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत पर ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों की जीत पर अबीर गुलाल उड़ा व मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया।

    प्रशांत किशोर के पारिवारिक सदस्य सनातन पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज कोनार गांव का नाम प्रशांत किशोर से रौशन हो गया। इस गांव की मिट्टी से पहली बार कोई विधानसभा पहुंचा है।

    प्रशांत किशोर के पिता डॉ. श्रीकांत पांडेय इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर थे। प्रशांत किशोर का जन्म भी यहीं हुआ है। बाद में वे बक्सर चले गए थे।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 9.19.32 PM

    ग्रामीण संजय पांडेय बताते हैं कि आज केवल इस गांव कोनार का ही नहीं, बल्कि रोहतास जिले का नाम प्रशांत किशोर ने दिग्गजों को परास्त कर रौशन किया है। आज उनकी जीत पर भगवान को प्रसाद चढ़ाया गया व एक दूसरे को मिठाई खिला व अबीर गुलाल लगा जश्न मनाया गया।

    वहीं, जिला मुख्यालय सासाराम के पोस्ट आफिस मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल लगा एक दूसरे को बधाई दी। सासाराम संसदीय प्रभारी विनोद तिवारी, सासाराम से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी विनय कुमार सिंह समेत दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाया व मिठाई खिला एक दूसरे को बधाई दी।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 9.18.30 PM

    चेनारी पानी टंकी के समीप जन सुराज पार्टी कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी, गले मिले व मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

    प्रखंड अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने कहा कि जन सुराज की यह जीत पार्टी के लिए ऐतिहासिक है और आने वाले समय में इससे भी बड़ी सफलता हासिल करेगी।

    मौके पर अभिषेक तिवारी उर्फ छोटू, चंदन तिवारी, धीरज पाठक, मोहम्मद जावेद खान, गौतम दुबे, प्रमोद कुमार पांडेय, अब्दुल कलाम, सोनू जायसवाल, इम्तियाज अंसारी, शंकर जायसवाल समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं, नोखा में जिला पार्षद मेलू मिश्र की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार में बीजेपी का 30 साल पुराना किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के 6 बड़े कारण

    यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को किस राउंड में कितने वोट मिले? बांकीपुर उपचुनाव की गिनती शुरू होते ही PK ने दिखा दिया था दम