Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस से भागते शराब तस्‍कर की सड़क हादसे में मौत, स्‍कूटी पर बैठा होमगार्ड जवान घायल, रोहतास की घटना

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 07:27 PM (IST)

    रोहतास के आयरकोठा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। प ...और पढ़ें

    घायल होमगार्ड जवान का अस्‍पताल में चल रहा इलाज। जागरण

    घायल होमगार्ड जवान का अस्‍पताल में चल रहा इलाज। जागरण

    HighLights

    1. आयरकोठा में स्कूटी दुर्घटना में युवक की मौत हुई।

    2. मृतक रोहित कुमार उर्फ गोलू शराब तस्कर था।

    3. भागने के दौरान स्कूटी पोल से टकराई, होमगार्ड घायल।

    संवाद सहयोगी, डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। आयरकोठा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव पुल के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।

    एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है क‍ि युवक शराब की तस्‍करी करता था। 

    मृतक की पहचान दरिहट थाना क्षेत्र के बाजार निवासी रोहित कुमार उर्फ गोलू (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजदेव पाल का पुत्र बताया जा रहा है।

    रोहित पाल उर्फ गोलू कि अप्रैल में होनी थी शादी

    पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रोहित पाल को स्कूटी के साथ संदेह के आधार पर पकड़ा गया था और उसे थाना लाया जा रहा था।

    इसी दौरान स्कूटी पर पीछे बैठे होमगार्ड जवान आफताब आलम के साथ युवक अचानक वाहन मोड़कर अहराव गांव की ओर भागने लगा।

    भागने के क्रम में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रोहित पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

    घायल जवान का चल रहा इलाज 

    इस घटना में होमगार्ड जवान आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सासाराम ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही आयरकोठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को लेकर सासाराम रवाना हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसडीपीओ अतुलेश झा द्वारा की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।