Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक महिला की मौत

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 06:56 AM (IST)

    रोहतास के बिक्रमगंज-सासाराम पथ पर घुसियां खुर्द गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। बाइक को बचाने के प्रयास में हुई इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला ...और पढ़ें

    हादसे में दुर्घनाग्रस्त कार

    हादसे में दुर्घनाग्रस्त कार

    HighLights

    1. बिक्रमगंज-सासाराम पथ पर कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत।

    2. बाइक बचाने के प्रयास में हुआ यह भीषण सड़क हादसा।

    3. घायल चालक रवि कुमार का निजी अस्पताल में इलाज जारी।

    संवाद सहयोगी, जागरण, रोहतास। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-सासाराम पथ पर घुसियां खुर्द गांव के पास एक बाइक को बचाने में एक कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक जख्मी हो गया है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुर जिला के तरारी थाना अंतर्गत जेठवार निवासी रवि कुमार पिता नंद कुमार सिंह अपनी बुआ को लेकर बघौला थाना क्षेत्र के रोतवा से कार से अपने गांव जा रहे थे।

    घुसियां खुर्द गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने में उनकी कार पेड़ से टकरा गई। जिससे आगे बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि चालक रवि कुमार बुरी तरह घायल हो गए। मृतका बघैला थाना अंतर्गत रोतवां गांव निवासी श्रीराम सिंह की पत्नी जानकी देवी बताई जाती हैं।

    जबकि गाड़ी चला रहे घायल युवक भोजपुर के तरारी थाना अंतर्गत जेठवार गांव निवासी नंद कुमार सिंह के पुत्र रवि कुमार बताए जाते हैं। मृतक जख्मी की फुआ थी. घायल का इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।