Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की निर्मम हत्या; ड्यूटी से लौटते समय धारदार हथियार से हमला, NH जाम

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:09 AM (IST)

    रोहतास के बकनौरा गांव में देर रात सीमेंट फैक्ट्री कर्मी ददन यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ...और पढ़ें

    हत्‍या के बाद व‍िलाप करतीं पर‍िवार की मह‍िलाएं। जागरण

    हत्‍या के बाद व‍िलाप करतीं पर‍िवार की मह‍िलाएं। जागरण

    HighLights

    1. रोहतास के बकनौरा गांव में सीमेंट कर्मी की हत्या।

    2. धारदार हथियार से हमला, घटनास्थल पर ही मौत।

    3. ग्रामीणों ने एनएच 119 जाम कर न्याय की मांग।

    संवाद सूत्र, रोहतास। जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव में मंगलवार देर रात एक सीमेंट कारखाना कर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 

    मृतक की पहचान बकनौरा निवासी 41 वर्षीय ददन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    ददन यादव बंजारी स्थित डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे। बीते रात लगभग 10 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

    देर रात पैक्‍स गोदाम के समीप हत्‍या 

    इसी दौरान गांव के पास भुअरा जाने वाली सड़क पर पैक्स गोदाम के समीप अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

    बुधवार सुबह लकड़ी बेचने जा रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई। 

    देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर रोहतास थाना अध्यक्ष ललन कुमार एवं डेहरी के एसडीपीओ-2 राजू रंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।

    पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्‍य जुटाए। 

    दोष‍ियों की ग‍िरफ्तारी के लिए रोड जाम 

    हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इधर घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डेहरी रोहतास एनएच 119 को जाम कर द‍िया।

    घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी ललिता देवी और दो नाबालिग पुत्र, रौशन कुमार 16 वर्ष और विशाल कुमार 15 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है।

    परिवार के अनुसार ददन ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

    थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।