रोहतास में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पिता पर चलाई गोली, बगल में खड़ा बेटा हुआ घायल
रोहतास के विश्रामपुर गांव में भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने पिता पर गोली चलाई, लेकिन गोली बगल में खड़े उसके बेटे को लग गई जिसस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
शराब के नशे में पिता पर चलाई गोली।
गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने आरोपी को बंदूक सहित किया गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में मंगलवार की देर शाम भूमि विवाद में शराब के नशे में धुत एक सख्श ने अपने पिता पर गोली चला दी, जिससे उसका खुद का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आरोपित पिता को दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोली से जख्मी आस्थानंद सिंह का इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।
जमीन को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर निवासी सत्येंद्र सिंह और उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। मंगलवार की दोपहर सत्येंद्र सिंह ने बड्डी थाना पहुंचकर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने तथा खेत रेहन पर रखने को लेकर प्राथमिकी कराई थी।
पुलिस में शिकायत दर्ज होने की देर शाम में जानकारी मिलने पर भूपेंद्र सिंह आगबबूला हो गए। उसने शराब के नशे में अपने पिता सत्येंद्र सिंह पर गोली चलाई, लेकिन गोली बगल में खड़े पुत्र आस्थानंद को गोली लग गई।
खबरें और भी
गोली लगने से आस्थानंद सिंह (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बड्डी थाना पुलिस गांव पहुंची और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गांव से बाहर एक बगीचे में छापेमारी कर भूपेंद्र सिंह को शराब के नशे की हालत में दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष लखनदेव पासवान ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। घायल युवक का इलाज जारी है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन के 27 केस वापस; तेज प्रताप यादव समेत दर्जनों आंदोलनकारी जेल से रिहा