रोहतास: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 4 गिरफ्तार
पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। डेहरी रेलवे स्टेशन से दुल्हन, उसकी बहन, मां और एक बिचौल ...और पढ़ें

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 4 गिरफ्तार (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, डेहरी आनसोन (रोहतास)। शादी कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का डालमियानगर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी शादी रचाने के आरोप में दुल्हन, उसकी बहन, मां व एक बिचौलिए समेत चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मामले को लेकर प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ एक सत्यकाम ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से आए एक युवक की शादी कराने के नाम पर पैसे लेकर विवाह कराया गया था।
हालांकि, शादी के तुरंत बाद दुल्हन व उसके सहयोगी डेहरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। संदेह होने पर पीड़ित पक्ष ने उनका पीछा किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एक सत्यकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर दुल्हन, उसकी बहन, मां व एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया।
2.50 लाख में तय हुआ था सौदा:
पूछताछ में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले पीड़ित कारूलाल कलार ने बताया कि उनके बेटे की शादी कराने के लिए बिचौलियों ने 2.50 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से 1.40 लाख रुपये एडवांस के तौर पर पहले ही दिए जा चुके थे।
विवाह के तुरंत बाद जब दुल्हन ने फरार होने का प्रयास किया, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में राजू राठौर निवासी रतलाम, मध्य प्रदेश, रूबी उर्फ अनीषा कुमारी निवासी महरौत, थाना दिनारा, रोहतास, अनीता कुमारी निवासी महरौत, थाना दिनारा, रोहतास व गीता देवी निवासी बारूण बाजार, जिला औरंगाबाद शामिल हैं।
खबरें और भी
पीड़ित के आवेदन पर डालमियानगर थाने में प्राथमिकी कर ली गई है। प्रेस वार्ता में डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, पुअनि दिवाकर कुमार और रुपम कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।