रोहतास: अब ग्रामीण सड़कों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, बैरियर से आवाजाही पर लगेगी रोक
रोहतास जिले की ग्रामीण सड़कों पर अब भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी और गड्ढे तुरंत भरे जाएंगे। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने अधिकारियों को सड़कों के ...और पढ़ें

अब ग्रामीण सड़कों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, बैरियर से आवाजाही पर लगेगी रोक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले के ग्रामीण सड़कों पर लोग अब बिना किसी व्यवधान को वाहन चलाएंगे। सड़क पर उभरे गढ्ढे जल्दी भरे जाएंगे। भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जाएगी। बिक्रमगंज क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर जल्द ही भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से हाई-रिस्ट्रिक्शन बैरियर लगाए जाएंगे।
इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगी तथा ग्रामीण सड़कों को क्षति पहुंचाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगेगी।
गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्र ने ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक कर अभियंताओं को उभरे सभी गढ्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़कों की वर्तमान स्थिति, उसका रखरखाव, मरम्मत कार्यों तथा यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की।
डीएम ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने कार्य क्षेत्र की सड़कों का नियमित निरीक्षण करें तथा जहां कहीं भी छोटे या बड़े गड्ढे पाए जाएं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अविलंब भरने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसकी लापरवाही पाई जाएगी उनपर सख्त कार्रवाई होगी। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें खराब होने पर उन्होंने इस तरह के वाहनों पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए हाई-रिस्ट्रिक्शन बैरियर लगाए जाएंगे।
खबरें और भी
अभियंताओं से कहा कि वे अपने-अपने प्रमंडल के अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा अनुरक्षित सभी सड़कों की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। सूची के आधार पर सड़कों की स्थिति का समुचित आकलन कर आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी।
यह भी निर्देश दिया कि सड़क मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। कार्यपालक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि बिक्रमगंज क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर जल्द ही भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से हाई-रिस्ट्रिक्शन बैरियर लगाए जाएंगे।
इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा तथा ग्रामीण सड़कों को क्षति पहुंचाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी। बैठक में डीडीसी विजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।