28 जून तक नहीं चलेगी सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन, रेलवे ने जारी की लिस्ट
धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 28 जून तक रद कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, कई अन्य ट्रेनों ...और पढ़ें

28 जून तक नहीं चलेगी सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन
HighLights
धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद।
सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 जून तक नहीं चलेगी।
कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने सासाराम व रांची के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को 28 जून तक रद कर दिया है, जबकि कई ट्रेन को मार्ग परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में रेलवे द्वारा सूचना जारी कर दी गई है, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। जानकारी के मुताबिक, धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन चालू करने करने के उद्देश्य से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।
इसे देखते हुए रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन 28 जून तक रद किया गया है, जिसमें डेहरी व बरकानाका के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी भी शामिल है।
परिचालन रद:
- 53357-बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर-27. 06. 26 तक
- 53611-बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर-28. 06. 26 तक
- 53349-बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर-29 .06. 26 तक
- 63557-बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर-27. 06. 26 तक
- 53358-डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर-28. 06. 26 तक
- 53350-डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर-30. 06. 26 तक
- 63358-वाराणसी-बरकाकाना मेमू पैसेंजर 27. 06. 26 तक
- 53612-डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर-27. 06 .26 तक
- 18635-रांची-सासाराम एक्सप्रेस-27. 06. 26 तक
- 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस-28. 06. 26 तक
परिवर्तित मार्ग:
- 18523-विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस-मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर रास्ते
- 11632-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस-गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन के रास्ते
- 12873-हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस-मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डीडीयू-चुनार के रास्ते
- 12877-रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस-मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते
- 18101-टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस-मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयूू-चुनार के रास्ते
- 18309-संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस-मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सासाराम-डीडीयू-चुनार के रास्ते
- 11448-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस-धनबाद-गया-सोननगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन-गढ़वा के रास्ते।
- 18611-रांची-बनारस एक्सप्रेस-मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोननगर के रास्ते
- 18102-जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस-चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-बोकारो-मूरी के रास्ते
- 18310-जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस-चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते
- 12878-नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते
- -12874-आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस-चुनार-डीडीयू-सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते
- 18524-बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-सोननगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते
- 11631-भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस-गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया के रास्ते
- 11447-जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस-गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया-धनबाद के रास्ते
- 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस-सोननगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते