Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शारीरिक शिक्षा अनुदेशक अपहरण मामले का एसपी ने लिया जायजा, लहेरी नहर पुल से खोजबीन शुरू

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 04:23 PM (IST)

    अपहरण की सूचना मिलते ही शुक्रवार की देर रात कोचस थाना एसपी रौशन कुमार पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद विद्यालय से गांव जाने के रास्ते का अवल ...और पढ़ें

    शारीरिक शिक्षा अनुदेशक अपहरण मामले का एसपी ने लिया जायजा
    शारीरिक शिक्षा अनुदेशक अपहरण मामले का एसपी ने लिया जायजा

    HighLights

    1. विद्यालय से घर जाने के क्रम में हुआ अपहरण
    2. घटना स्थल का निरीक्षण किए एसपी रौशन कुमार

    संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। शारीरिक शिक्षा सह अनुदेशक रूपीबांध निवासी दिलीप कुमार का विद्यालय से घर जाने के क्रम में अपहरण हो गया है। शाम पांच बजे शिक्षक के ही फोन से उनकी पत्नी को फोन कर फिरौती मांगी गई। उस समय उनकी पत्नी अपने मायके अकोढ़ी में थीं। इसकी सूचना उन्होंने फोन से घरवालों को दी। इसके बाद लहेरी नहर पुल से खोजबीन शुरू की गई।

    अपहरण की सूचना मिलते ही शुक्रवार की देर रात कोचस थाना एसपी रौशन कुमार पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद विद्यालय से गांव जाने के रास्ते का अवलोकन किया। इस क्रम में एक राइस मिल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला गया, लेकिन अपहृत के विषय में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।

    थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अनुसार अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। देर रात पहुंचे एसपी द्वारा घटना को लेकर कई निर्देश दिए गए, जिसका अनुपालन करते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। अपहृत अनुदेशक की बाइक लावारिस अवस्था में बलथरी से बरामद की गई है।

    अदिलापुर गांव के समीप खेत में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि लगभग चार बजे एक बाइक वाले को कुछ लोग चारपहिया वाहन में बैठाकर दक्षिण दिशा में ले गए। एक व्यक्ति उनके बाइक को चलाकर उसी तरफ गया। प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुदेशक विद्यालय से अपराह्न 3:45 में ही बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इस बीच उनका अपहरण होने की बात कही जा रही है।

    खबरें और भी

    खबर लिखे जाने तक पुलिस को सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्र में शिक्षक के अपहरण की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी ने कई थाना को इस घटना की गुत्थी सुलझाने में लगा दिया है। हर स्तर पर जांच की जा रही है। शिक्षकों में भी भय व्याप्त हो गया है।

    अपहरण की घटना से शिक्षकों में दहशत

    परसथुआ। कोचस प्रखंड के रुपीबांध गांव निवासी मध्य विद्यालय कपसियां में कार्यरत शारीरिक शिक्षा अनुदेशक दिलीप कुमार के अपहरण से शिक्षकों में दहशत का माहौल है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, टेट स्टेट संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बलथरी की प्रधान शिक्षक नीतू कुमारी, नरायणपुर की अंजू कुमारी, लीलावती, आशा कुमारी समेत अन्य ने कहा कि अब ज्ञान देने वाले शिक्षक का अपहरण हो रहा है, तो समाज में कौन बचेगा। वे सभी बहुत डरे-सहमे हुए हैं। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अपहृत शिक्षक की सही सलामत वापसी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।