सहरसा में किसानों के लिए खुशखबरी: अब ड्रोन से होगा कीटनाशक का छिड़काव, मिलेगा 50% सब्सिडी
कृषि विभाग ने किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन से फसल पर कीटनाशी व तरल उर्वरक छिड़काव की योजना शुरू की है। ...और पढ़ें
-1785575443026_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
किसानों को ड्रोन सेवा पर 50% अनुदान मिलेगा।
अधिकतम 15 एकड़ फसल पर छिड़काव की सुविधा।
रसायनों पर 200 रुपये प्रति एकड़ तक सब्सिडी।
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने औरकिसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी एवं तरल उर्वरक के छिड़काव की योजना शुरू की है।
पौधा संरक्षण संभाग की इस योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर ड्रोन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
योजना के तहत एक किसान को खरीफ, रबी और गरमा मौसम में अलग-अलग अधिकतम 15 एकड़ तक फसल पर ड्रोन से छिड़काव की सुविधा दी जाएगी। सेवा प्रदाता के माध्यम से किसानों के खेतों में कीटनाशी और तरल उर्वरक का छिड़काव कराया जाएगा।
इसके अलावा रसायनों एवं तरल उर्वरक के क्रय पर भी किसानों को 50 प्रतिशत या अधिकतम 200 रुपये प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कृषकों को विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन के लिए किसान के पास डीबीटी पोर्टल से प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी, आधार कार्ड और रैयत या गैर रैयत संबंधी स्व-घोषणा पत्र होना आवश्यक है।
कृषि समन्वयक कमलेश कुमार, शशिशेखर वर्मा, चन्द्रदत्त झा अपने-अपने क्षेत्राधीन पंचायत में किसानों से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती की लागत कम हो और उत्पादन में वृद्धि हो सके।
डीएओ ने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी पंचायत कृषि कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय, पौधा संरक्षण केंद्र या सहायक निदेशक पौधा संरक्षण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।