Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'परिसीमन के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव', सहरसा में बोले मंत्री दीपक प्रकाश

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सहरसा के समदा गांव में कहा कि बिहार सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायतों क ...और पढ़ें

    'परिसीमन के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव', सहरसा में बोले मंत्री दीपक प्रकाश

    'परिसीमन के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव', सहरसा में बोले मंत्री दीपक प्रकाश

    HighLights

    1. मंत्री दीपक प्रकाश का सहरसा के समदा गांव में भव्य स्वागत।

    2. पंचायती राज मंत्री ने पंचायत चुनाव पर दी अहम जानकारी।

    3. ग्राम कचहरी सचिवों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण की मांग की।

    संवाद सूत्र, सौरबाजार (सहरसा)। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के शुक्रवार को समदा गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवं समदा गांव निवासी रोशन राजा कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत-सह-सम्मान समारोह में मंत्री का फूलमाला एवं पाग चादर लेकर अभिनंदन किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत विकास के सभी क्षेत्रों में सरकार लगातार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद विभाग को बेहतर बनाने तथा जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    पंचायत चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल पंचायतों के परिसीमन का कार्य कराया जा रहा है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

    उन्होंने कहा कि दोनों कार्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में कराए जा रहे हैं। इस दौरान ग्राम कचहरी से जुड़े सचिवों ने मंत्री को मांगपत्र सौपकर वेतन वृद्धि, सेवा स्थायी करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष करने की मांग की। वहीं, शारीरिक शिक्षकों ने भी अपनी विभिन्न मांगों से मंत्री को अवगत कराया।

    इससे पूर्व मंत्री ने समदा चौक पर स्थापित स्वर्गीय जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी मेहता, मुखिया प्रतिनिधि बिजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, दारा सिंह, चंदन बागची, जिशू सिंह, दिनेश कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।