BPSC से नियुक्त शिक्षकों को झटका, HRA में कटौती; टीचर बोले- हम आंदोलन के लिए तैयार
बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों के एचआरए में 5% की कटौती से उनमें भारी नाराजगी है, जबकि विशिष्ट शिक्षकों को 10% मिल रहा है। ...और पढ़ें

एचआरए में कटौती से बीपीएससी शिक्षकों में आक्रोश (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सत्तरकटैया (सहरसा)। बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान में एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) की राशि में पांच प्रतिशत की कटौती किए जाने से शिक्षकों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
शिक्षकों का कहना है कि हालिया वेतन भुगतान में उन्हें पूर्व में मिलने वाली 10 प्रतिशत एचआरए राशि के स्थान पर मात्र पांच प्रतिशत की दर से भुगतान किया गया है।
विशिष्ट शिक्षकों को मिल रहा 10 प्रतिशत HRA का लाभ
वहीं, इसी विद्यालय में कार्यरत विशिष्ट शिक्षकों को पूर्व की भांति 10 प्रतिशत एचआरए का लाभ दिया जा रहा है। एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के बीच अलग-अलग दर से एचआरए भुगतान किए जाने को लेकर शिक्षकों ने इसे भेदभावपूर्ण व्यवस्था बताया है।
शिक्षकों में असंतोष और आक्रोश का माहौल
शिक्षकों का कहना है कि समान कार्य और समान कार्यस्थल होने के बावजूद एचआरए भुगतान में अंतर समझ से परे है। इस फैसले से शिक्षकों में असंतोष और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
कई शिक्षकों ने विभाग से इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर पूर्व की भांति एचआरए भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
शिक्षकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।