Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 72nd CCE 2026: बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, पोस्ट वाइज चेक करें पात्रता की पूरी डिटेल

    Updated: Thu, 07 May 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

    बीपीएससी 72वीं भर्ती 2026 के 1186 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 30 मई तक जारी रहेंगे। ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर ...और पढ़ें

    Bihar 72nd Combined Preliminary Exam 2026

    Bihar 72nd Combined Preliminary Exam 2026

    HighLights

    1. बीपीएससी 72वीं भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।

    2. 30 मई तक रहेगा एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से इंटीग्रेटेड 72nd कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं। जो भी अभ्यर्थी ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से bpsconline.bihar.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 मई 2026 निर्धारित है।

    फॉर्म भरने से पहले पोस्ट वाइज योग्यता कर लें चेक

    सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि बीपीएससी द्वारा पद के अनुसार पात्रता अलग-अलग निर्धारित है। आप यहां से सभी पदों की योग्यता चेक करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    1. 72वी संयुक्त (प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा: उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा इसके समतुल्य परीक्षा में उत्तीर्ण की हो।
    2. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं वैकल्पिक विषय (1) गृह विज्ञान (2) मनोविज्ञान (3) समाजशास्त्र (4) श्रम एवं समाज कल्याण इनमें से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा।
    3. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध संस्थान से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य होगा।
    4. अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान अथवा विधि में से एक विषय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है एवं वैकल्पिक विषय (1) मनोविज्ञान (2) विधि में से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा।
    5. आयु सीमा: पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20/ 21/ 22 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से बीपीएससी द्वारा कुल 1186 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या पद का नाम पदों की संख्या
    अनुमंडल पदाधिकारी / वरीय उप समाहर्त्ता 100  नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग 54
    पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) 22 ग्रामीण विकास पदाधिकारी, (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग) 65
    राज्य-कर सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) 76 राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार राजस्व सेवा) 365
    अवर निर्वाचन पदाधिकारी 7 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, (बिहार पंचायत सेवा) 70
    अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक 3 सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सहकारिता विभाग 130 
    श्रम अधीक्षक, श्रम संसाधन विभााग 10 श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग 56
    सहायक निबंधक, सहयोग समितियां एवं समकक्ष 10 आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा) 31
    जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियां एवं समकक्ष 2 प्रखंड अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी 5
    बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग), शिक्षा विभाग 9 प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 3
    जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग 1 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समाज कल्याण विभाग 20
    प्रोबेशन पदाधिकारी, गृह विभाग (कारा) 4 वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा) वित्त विभाग 32
    निदेशक, सहायक योजना पदाधिकारी 10 अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग (केवल महिलाओं के लिए) 101

     

    आवेदन पत्र भरने का तरीका

    • BPSC 72 Online Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट करें।
    • नए पोर्टल पर पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें और पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन को पूरा कर लें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    BPSC 72nd CCE 2026 notice

    आवेदन शुल्क

    एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को प्रत्येक पोस्ट/ पद के लिए आवेदन करने पर अलग-अलग 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। केवल बीपीएससी 72th परीक्षा के लिए आवेदन करने पर एक बार 100 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- RSSB Recruitment 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट के 3540 रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

    खबरें और भी