Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RSSB Recruitment 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट के 3540 रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

    Updated: Wed, 06 May 2026 05:28 PM (IST)

    आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 3 जून तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के ...और पढ़ें

    Rajasthan Teaching Associate Vacancy 2026

    Rajasthan Teaching Associate Vacancy 2026

    HighLights

    1. राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट के बंपर पदों पर हो रही भर्ती।

    2. 3 जून तक रहेगा आवेदन का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने (RSSB) की ओर से टीचिंग एसोसिएट के 3540 रिक्त पदों पर को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। अगर आप भी टीचिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं तो निर्धारित अंतिम तिथि 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

    आवेदन से पहले पात्रता कर लें चेक

    1. टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो।
    2. इसके अलावा अभ्यर्थी ने SLET/ SET या NET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
    3. देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
    4. उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

    आवेदन प्रक्रिया

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    RSSB Teaching Associate  Recruitment 2026 Apply Online

    आवेदन फीस

    एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल

    खबरें और भी