Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल

    Updated: Wed, 06 May 2026 12:47 PM (IST)

    दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    Railway Apprentice Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    Railway Apprentice Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन शुरू।

    2. न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार भारतीय रेलवे में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 जून तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 

    कौन कर सकते हैं आवेदन

    • अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 05 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
    • एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    ऐसे करें खुद रजिस्ट्रेशन

    इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
    4. अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।