Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, 14 अगस्त तक कर सकेंगे गलतियों में सुधार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी 25 जुलाई से 14 अगस्त ...और पढ़ें

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

    HighLights

    1. मैट्रिक-इंटर 2027 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी।

    2. 25 जुलाई से 14 अगस्त तक त्रुटि सुधार संभव।

    3. मूल प्रमाणपत्रों से मिलान कर तुरंत सुधार कराएं।

    संवाद सूत्र,नवहट्टा (सहरसा)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2027 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। 

    जिन विद्यार्थियों ने 22 जुलाई तक ऑनलाइन 22 जुलाई रजिस्ट्रेशन आवेदन जमा किया था, वे 25 जुलाई से 14 अगस्त तक अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में दर्ज विवरणों की जांच कर आवश्यक त्रुटियों का सुधार करा सकते हैं। 

    14 अगस्त तक सुधार करवाने का मौका

    इस संबंध में सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं संबद्ध विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारियों का अंतिम सत्यापन कराना है। 

    यदि नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो, लिंग, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, विषय या अन्य किसी विवरण में त्रुटि हो, तो उसका संशोधन केवल निर्धारित अवधि के भीतर ही संभव होगा। 14 अगस्त के बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    मूल प्रमाणपत्रों से करें मिलान

    विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से बोर्ड के पोर्टल पर लॉग इन कर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करेंगे। विद्यालय की मुहर एवं प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ इसकी दो प्रतियां विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 

    विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का मूल प्रमाणपत्रों से मिलान करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल विद्यालय को सूचित करें।

    समय-सीमा के भीतर सुधार करने का मौका

    बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए अलग अलग पोर्टल उपलब्ध कराए हैं। विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार तय समय-सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

    खबरें और भी

    बोर्ड ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलते ही उसका सत्यापन कर आवश्यक संशोधन कराने की अपील की है ।