Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म होगा बरसों का इंतजार! दानापुर से सहरसा के बीच चल सकती है नई ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:30 AM (IST)

    पूर्व मध्य रेल ने दानापुर-सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, जिसमें समय सारिणी भी शामिल है। यह ट्रेन सप्ताह में ...और पढ़ें

    दानापुर से सहरसा के बीच चल सकती है नई ट्रेन

    दानापुर से सहरसा के बीच चल सकती है नई ट्रेन

    HighLights

    1. दानापुर-सहरसा रात्रिकालीन ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा।

    2. शुरुआत में सप्ताह में तीन दिन चलेगी यह ट्रायल ट्रेन।

    3. कोसी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी और राहत।

    संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल ने दानापुर-सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में दानापुर-सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए निर्धारित समय सारिणी भी उल्लेखित की गई है।

    सप्ताह में फिलहाल तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ट्रायल ट्रेन के रूप में चलाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। ट्रेन चलाने की तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है।

    रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद ही तिथि की घोषणा करने की पूरी उम्मीद बनी हुई है, लेकिन इतना तो तय माना जा रहा है कि निकट भविष्य में ही दानापुर से सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलेगी।

    इससे पहले स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव भी रेल मंत्री से मिलकर पटना से सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की मांग कर चुके हैं। वहीं, इस क्षेत्र के लोगों की भी कई वर्षों से रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की मांग थी।

    इस ट्रेन के चलाए जाने से कोसी क्षेत्रवासियों को काफी सुगमता व राहत मिलेगी। नई ट्रेन चलाने की संभावना को लेकर स्थानीय रेल प्रशासन ने भी पहले से ही अपनी अन्य तैयारी शुरू कर दी है।

    इस रूट से चलेगी ट्रेन:

    दानापुर से रात के 11.30 बजे ट्रेन चलेगी जो पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी होते हुए सहरसा सुबह 06.00 बजे पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में सुबह 07.30 बजे सहरसा से चलते हुए निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दानापुर दिन के 02.25 बजे पहुंचेगी।

    224 किमी. तय करने में लगेंगे साढ़े छह घंटे:

    दानापुर से सहरसा रेल मार्ग की दूरी 224 किमी. है। जिसे इस ट्रेन को तय करने में साढ़े छह घंटे का समय लगेगा। वहीं, सहरसा से दानापुर जाने में वापसी ट्रेन को छह घंटे 55 मिनट लगेंगे।

    खबरें और भी