सहरसा में शिक्षा विभाग के DPO पर EOU का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापामारी
सहरसा में शिक्षा विभाग के डीपीओ अजीत अमर हरिजन के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। डीएसपी के नेतृत्व में यह कार ...और पढ़ें

आय से अधिक संपत्ति मामले में छापामारी
HighLights
डीपीओ अजीत अमर हरिजन के खिलाफ EOU की छापेमारी।
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई जारी।
सहरसा, सिवान सहित चार ठिकानों पर तलाशी।
संवाद सूत्र, सहरसा। शुक्रवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई ने शिक्षा विभाग में कार्यरत योजना एवं लेखा विभाग के डीपीओ अजीत अमर हरिजन के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी शुरू की है। करीब 9:30 बजे से यह छापेमारी चल रही है।
हालांकि अभी तक कोई खास कागजात छापामारी टीम को हाथ नहीं लगी है। ईओयू डीएसपी हनीफ उद्दीन ने बताया कि आरोपित डीपीओ के विरुद्ध अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है । इसके खिलाफ उनके गृह क्षेत्र सिवान सहित चार जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है।
शहर के नया बाजार स्थित डीपीओ के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। डीपीओ किराए के मकान में रहते हैं। शिक्षा विभाग में इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर में ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों के फर्जीवाड़े में जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर छापामारी