28 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 नवंबर को छठ... ज्योतिषाचार्यों ने त्योहारों और शुभ कार्यों की तिथियों पर लगाई मुहर
festival calendar 2026-27: पंचांगकारों की एक सभा ने 2026-27 संवत 1434 के लिए पर्व-त्योहारों और शुभ कार्यों की तिथियों को अंतिम रूप दिया है। दरभंगा में ...और पढ़ें
-1776595598902_m.webp)
विद्वानों की सभा ने तय की तिथियां। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। वर्ष 2026-27 संवत 1434 के पर्व त्यौहार कि तिथियों पर पंचांगकारों की पंडित सभा (Assembly of Almanac Scholars) ने अपनी मुहर लगा दी।
पोखरभिंडा के आचार्य बमबम झा ने बताया कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय की अध्यक्षता में दरभंगा में हुई सभा में यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि पंचागकारों की यह सभा वर्ष 1978 से निरंतर आयोजित की जाती है। मुरादपुर के डॉ नारायण झा का कहना है कि इसका उद्देश्य मिथिला व कोसी क्षेत्र में पंचांग गणना, ज्योतिषीय समन्वय एवं पर्व-त्योहारों में एकरूपता स्थापित करना है।
सभा में विश्वविद्यालय पंचाग के प्रतिनिधि पं. रामचन्द्र झा , मिथिला पंचाग के पं मुक्ति कुमार झा, वैदही पंचाग के पं.अजय मिश्र, महावीर पंचाग के पं. शिवेन्द्र झा समेत कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं मिथिला व कोशी क्षेत्र अनेक विद्वानजनों ने भाग लिया।
पर्व त्यौहार व धार्मिक आयोजन की तिथि तय
इसमें हुए एकरूपता के आधार पर सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 में विवाह के 78 उपनयन के 17 और द्विरागमन के 26 दिन, मुंडन के 23, गृह प्रवेश के 19, शुभ गृह आरंभ के 18, देव प्रतिष्ठा के 20 शुभ दिवस का चयन किया गया।
इसमें गंगा तट सिमरिया पर कल्पवास की तिथि 18 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 एवं संगम तट प्रयागराज में कल्पवास की तिथि 15 जनवरी 2027 और 13 फरवरी 2027 तय की गई।
इसके साथ ही रक्षाबंधन, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ, मकर संक्रांति, होली एवं रामनवमी सहित प्रमुख पर्वो की तिथियों पर भी सामूहिक सहमति बनी।
इसके अलावा रक्षाबंधन वर्ष 2026 में 28 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर, दुर्गा पूजा 11 अक्टूबर, विजयादशमी 21 अक्टूबर, दीपावली 8 नवंबर, छठ पूजा 15 नवंबर को तय किया गया है।
इसके बाद अगले साल 2027 में मकर संक्रांति 15 जनवरी, बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा 11 फरवरी महाशिवरात्रि 6 मार्च , होली 22 मार्च , रामनवमी 15 अप्रैल को निश्चित किया गया है।
यह भी पढ़ें- सारण का सोनपुर अब हुआ नगर परिषद, 21 से बढ़कर 25 हुए वार्ड; 13 मई के बाद चुनाव का एलान संभव