यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सहरसा के खजुराहा में लगी भीषण आग, चार परिवारों की लाखों की संपत्ति जलकर खाक
सहरसा के सोनवर्षाराज में खजुराहा पंचायत के वार्ड 5 में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत् ...और पढ़ें

HighLights
- सहरसा में आग से चार घर जले |
- लाखों की संपत्ति का नुकसान |
- दमकल की कमी पर ग्रामीणों का गुस्सा |
संवाद सूत्र, सोनवर्षाराज (सहरसा)। थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत के वार्ड नं 05 में बीते गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से चार परिवारों का घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी।
जानकारी अनुसार खजुराहा पंचायत के वार्ड पांच में बीते गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो देखते ही देखते चंदेश्वरी मिस्री, हरिनंदन मिस्त्री, मुरारी कुमार, जयकांत मिस्त्री के घर को अपने आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों के प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चारों परिवारों का घर जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवारों के दैनिक उपयोग का सामान, आवश्यक कागजात, नगदी के अलावा पीड़ित चंदेश्वरी मिस्त्री का करीब दो लाख रुपये का जेवरात व मुरारी कुमार के घर में रखा बिजली कार्य का लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
अगलगी की घटना में सब कुछ तबाह होने के बाद अग्निशमन वाहन के पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक बार फिर स्थानीय थाने में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
ग्रामीणों का कहना था कि अगर दमकल की व्यवस्था समय पर होती तो नुकसान को काफी हद तक टाला जा सकता था।
घटना बाद खजुराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू सादा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिल हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अंचल प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग की।