Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद महासंयोग, मेष-सिंह समेत इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी, जिसमें 56 साल बाद बुधादित्य, शश और हंस राजयोग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। यह संयोग मेष, वृषभ, सिंह, धनु, मकर औ ...और पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद महासंयोग (AI Generated Image)

    गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद महासंयोग (AI Generated Image)

    HighLights

    1. गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।

    2. 56 साल बाद बन रहा दुर्लभ राजयोग का संयोग।

    3. मेष, वृषभ सहित छह राशियों को विशेष लाभ।

    संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। पिछले 56 वर्षों में पहली बार इस मौके पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। सनातन परंपरा के अनुसार, इससे कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

    पोखर भिंडा के आचार्य बमबम झा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 06:18 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई रात 08:05 बजे समाप्त होगी।

    उदयातिथि के अनुसार, गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस मुहूर्त में गुरु का पूजन और कथा पाठ करना विशेष फलदायी होगा।

    56 साल बाद बन रहा दुर्लभ राजयोग

    आचार्य ने बताया कि 56 साल बाद इस मौके पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। गुरु पूर्णिमा पर बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य और बुध की युति से यह योग प्रभावी होगा।

    इसके अलावा शश राजयोग और हंस राजयोग जैसे शक्तिशाली संयोग भी बन रहे हैं। ये योग बौद्धिक क्षमता, करियर और मान-सम्मान में वृद्धि करते हैं।

    विभिन्न राशि के लिए फलदायी

    गुरु पूर्णिमा पर बन रहे राजयोग सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे, लेकिन मेष, वृषभ, सिंह, धनु, मकर और कुंभ को विशेष लाभ होगा। मेष और वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है।

    सिंह और धनु राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गुरु और सूर्य के प्रभाव से ज्ञान और सफलता दोनों बढ़ेंगे। मकर और कुंभ राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभऔर मानसिक शांति मिल सकती है।