दिल्ली-मुंबई से सहरसा के लिए चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, होली पर घर आना होगा मुश्किल
होली के करीब आते ही दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों से सहरसा लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। फरवरी अंत से मार्च की शुरुआत तक प्रमुख ट्रेनों में ...और पढ़ें

होली पर घर निकलना होगा मुश्किल। (जागरण)
HighLights
होली के लिए सहरसा आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़।
फरवरी अंत से मार्च की शुरुआत तक लंबी वेटिंग लिस्ट।
कोसी क्षेत्र के लिए विशेष होली ट्रेनें चलाने की मांग।
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। होली पर्व के नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई, अमृतसर , लखनऊ जैसे महानगरों से गांव लौटने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
बाहर रहकर नौकरी, व्यापार और पढ़ाई करने वाले लोग इस बार समय से पहले ही घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। इसका सीधा असर रेलवे की टिकट बुकिंग पर पड़ा है।
सहरसा आने वाली अधिकतर प्रमुख ट्रेनों में फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च की शुरुआत तक स्लीपर क्लास में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, जबकि एसी कोचों में भी लंबी वेटिंग यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।
इसी तरह दिल्ली से सहरसा को जोड़ने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल वैशाली एक्सप्रेस की हालत और भी गंभीर है। डीआरयूसीसी सदस्य शिवशंकर झा संजय ने कोसी इलाके के लोगों के लिए पर्याप्त विशेष ट्रेन होली से पहले चलाने की मांग केन्द्र सरकार से की है।
गाड़ी में सीट का हाल यात्रियों को कर रहा बेहाल
गरीब रथ गाड़ी संख्या 12204 जो अमृतसर से सहरसा के लिए चलती है। इसमें थ्री टायर एसी में 21 फरवरी को 56 वेटिंग, 22 को 57 वेटिंग, 25 को 51 वेटिंग, 28 को 99 वेटिंग, 01मार्च को 104 वेटिंग है।
गरीब रथ स्पेशल जो आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से सहरसा आती है। इस गाड़ी में थ्री टायर एसी में 21 फरवरी को 90 वेटिंग, 22 को 104 वेटिंग, 25 को 91 वेटिंग, 28 को 133 वेटिंग, 01 मार्च को 184 है।
वैशाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15566 जो नई दिल्ली से सहरसा आती है। इसमें स्लीपर क्लास में 25 फरवरी को 123 वेटिंग, 26 फरवरी को 129 वेटिंग ,27 फरवरी से 02 मार्च तक रिगरेट है।
थ्री एसी में 25 फरवरी को 55 वेटिंग, 26 को 56 वेटिंग, 27 को 122 वेटिंग, 28 को 146 वेटिंग, एक मार्च को 104, वहीं, दो मार्च को 106 वेटिंग है। टू एसी का हाल भी बेहाल है। टू एसी में 25 फरवरी को 26 वेटिंग, 26 फरवरी को 34 और 27 से 02 मार्च तक रिगरेट हैं।
खबरें और भी
फर्स्ट एसी में भी सफर आसान नहीं है । इसमें 25 फरवरी को वेटिंग 08 है, 26 को वेटिंग 12 तो 27 को 20 वेटिंग, 28 को 16 विटिंग, एक मार्च को 14, वहीं दो मार्च को वेटिंग 09 हैं।
मुम्बई से आने वाले यात्रियों के लिए सफर मुश्किल है। पुणे-सुपौल एक्सप्रेस में स्लीपर 25 फरवरी को 129 वेटिंग, 26 को 127 वेटिंग, 27 को 144 वेटिंग, 28 को 142 वेटिंग, एक मार्च को 141 वेटिंग, 02 को 98 वेटिंग , थ्री एसी में 25 को 69 वेटिंग, 26 को 72, 27 को 124, 28 को 141, एक मार्च को 102, दो मार्च को 64, टू एसी में 25 को 32 ,26 को 31, 27 को 37 ,28 को रेगरेट, एक मार्च को 36, दो मार्च को 20 वेटिंग है।
सहरसा हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22913 का हाल बेहतर नहीं है। इसमें 15 एवं 22 फरवरी के साथ ही एक मार्च को टू एस क्लास में रेगरेट, स्लिपर में केवल 22 फरवरी को 152 वेटिंग है अन्य दिन रेगरेट हैं। थ्री एसी में 15 फरवरी को 99 वेटिंग, 22 को एवं 109 एक मार्च को 135 वेटिंग है।