मोकामा में नए पुल का काम अंतिम चरण में: 384 ट्रेनों का बदला रूट, 4 अक्टूबर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस पर लगा ब्रेक
पूर्व मध्य रेल के राजेन्द्र पुल मोकामा के समानांतर नए रेल पुल के निर्माण के अंतिम चरण में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक एनआई कार्य होगा। ...और पढ़ें

22 सितंबर से 4 अक्टूबर 26 तक नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
HighLights
नये राजेन्द्र पुल मोकामा पर 21 सितंबर से एनआई कार्य।
सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 दिन रद्द रहेगी।
कुल 384 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, कई आंशिक रद्द।
संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल के राजेन्द्र पुल मोकामा के समानांतर नये रेल पुल के निर्माण कार्य का अंतिम चरण में है। नये पुल से रेल परिचालन प्रारंभ करने हेतु 21 सितंबर से एनआई कार्य किया जाएगा। यह एनआई कार्य 21 सितंबर 26 से 4 अक्टूबर 26 तक चलेगा।
जिस कारण इस अवधि में पूरे पूर्व मध्य रेल जोन क्षेत्र में कई ट्रेनों के परिचालन रद, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन, प्रारंभ किया गया है।
मोकामा के पास गंगा नदी पर मौजूदा राजेन्द्र पुल के समानांतर एक नये रेल पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इससे होकर रेल परिचालन प्रारंभ करने के उद्देश्य से एनआई कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य हेतु दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, उपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल में दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी जंक्शन के मध्य मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने का कार्य हेतु प्री एनआई कार्य 21 सितंबर 26 से प्रारंभ किया जा रहा है तथा 04 अक्टूबर 26 को एनआई का यह कार्य पूर्ण होगा।
इस अवधि के दौरान इस पुल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद, कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से तथा कई ट्रेनों का आंशिक समापन, प्रारंभ कर चलाया जाएगा।
इसी तरह इस अवधि के दौरान कुल 384 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा जबकि 56 ट्रेनों का आंशिक समापन तथा 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ कर चलाया जाएगा।
22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
सहरसा से राजेंद्रनगर के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर 26 तक नहीं चलेगी। मोकामा के पास चल रहे एनआई कार्य को लेकर 13 दोनों तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन राजेंद्रनगर न जाएगी और न ही वहां से वापस सहरसा आएगी।
गाड़ी संख्या 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर 26 को नहीं चलेगी। वहीं, राजेंद्र नगर से सहरसा के बीच चल रही गाड़ी संख्या 13228 ट्रेन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।