Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राजमार्ग यात्रा' ऐप से आसान हुआ हाईवे का सफर: ऑनलाइन बनेगा लोकल पास, टोल का चक्कर होगा खत्म

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:00 AM (IST)

    एनएचएआई ने 'राजमार्ग यात्रा' मोबाइल एप पर डिजिटल लोकल पास और मार्ग मित्र हेल्प सेंटर जैसी दो नई सुविधाएं शुरू की हैं। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. एनएचएआई ने 'राजमार्ग यात्रा' एप पर दो नई सुविधाएं जोड़ीं।

    2. टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में डिजिटल लोकल पास।

    3. हाइवे पर मदद के लिए 'मार्ग मित्र' हेल्प सेंटर शुरू।

    संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। नवहट्टा से कुछ ही दुरी पर गुजरने वाली भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़ी एनएचएआई से गुजरने वाले लोगों को डिजिटल इंडिया का लाभ मिलेगा।

    एनएचएआई ने आम लोगों की सुविधा के लिए 'राजमार्ग यात्रा' मोबाइल एप पर दो नई सुविधाएं शुरू की है। अब वाहन स्वामियों को टोल प्लाजा का चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा और हाइवे पर सफर के दौरान एक क्लिक में मदद भी मिलेगी।

    दरअसल, एनएचएआई ने एप पर से डिजिटल लोकल पास और मार्ग मित्र हेल्प सेंटर लांच किया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग की यात्रा को आसान और पारदर्शी बनाना है।

    इसके अनुसार, अब टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग राजमार्ग यात्रा एप के जरिए ही लोकल पास खरीद सकेंगे। इस पास से महीने भर उसी टोल प्लाजा से असीमित बार आना जाना करेंगे।

    पहले इसके लिए लोगों को टोल पर जाकर पते और गाड़ी के दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। नई व्यवस्था में डिजीलाकर, वाहन और जीआइएस के जरिए पात्रता भी जांची जाएगी। आने वाले महीनों में इसे देशभर के टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा।

    इसके अलावा मार्गमित्र हेल्प सेंटर भी शुरू किया गया है। हाइवे पर किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यात्री अब इसी प्लेटफार्म से तुरंत सहायता ले सकेंगे। एनएचएआई का कहना है कि इस पहल से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि लोगों को इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगी।

    टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर दायरे को सुविधा

    नवहट्टा प्रखंड के लोगों को जिला मुख्यालय मुख्य सड़क से आवाजाही के दौरान एनएचएआई से गुजरना पड़ता है। कहरा प्रंखड अंतर्गत मुरली वसंतपुर के समीप टोल प्लाजा है।

    यहां से बीस किलोमीटर के दायरे में प्रखंड मुख्यालय नवहट्टा, चन्द्रायण, मुरादपुर, मोहनपुर, साहपुर, खरकातेलवा, हेमपुर, शाहीडीह, नगर पंचायत, मझौल, एकाढ़, रमौती, औरिया, दिवरा समेत कई गांव आ जाते है। जिन्हें इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे पर केंद्र और राज्य की अलग-अलग तैयारी, क्या बनेंगे 2 हाई-स्पीड कॉरिडोर?

    यह भी पढ़ें- Bhojpur News: 12 दिन बाद चालू हुआ शाहपुर-बनाही डायवर्जन, 20 किमी के लंबे चक्कर से मिली मुक्ति

    खबरें और भी