सहरसा पुलिस के फेसबुक आइडी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दारोगा से 58 लाख रुपये की ठगी
सहरसा में साइबर अपराध के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। पहला, सहरसा पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए, जिस पर पुलिस ने तुरंत का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा में दो ऐसे मामले आए जो साइबर अपराध से जुड़े हुए हैं। पहला मामला तो काफी गंभीर है। किसी ने सहरसा पुलिस का फेसबुक पेज को हैक कर लिया। साथ ही कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी उस आइडी पर किया गया है। मामले को लेकर पुलिस काफी एक्शन में आ गई है। वहीं, दूसरा मामला यह है कि साइबर ठग ने एक सेवानिवृत दारोगा से ही रुपये ठग लिए। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सहरसा पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज रविवार को हैक हो गया। शाम 4:52 बजे नियमित मानिटरिंग के दौरान अधिकारियों को यह पता चला। इस दौरान फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट भी की गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उस अपत्तिजनक पोस्ट को हटा दिया है। मामला में साइबर थाना में दर्ज कराया गया है। किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया यह काम पुलिस के अधिकारिक सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन कर सरकारी कामकाज में बाधा डालना था।
दारोगा से 58 लाख की ठगी
सुपौल जिले के बरूवारी गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा नारायण सिंह को साइबर अपराधी ने 58 लाख की ठगी कर ली। दरोगा का सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में अपना घर है। इस मामले में दारोगा ने सुपौल साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। अवेदन में बताया है कि उनको 23 दिसंबर को उनको मोबाइल पर कॉल आया और उन्हें बताया गया कि वह टेलिकॉम डिपार्टमेंट से विजय गुप्ता बोल रहा है। कहा कि- आपके आधार से सिम लिया गया है जिससे महिलाओं के साथ अभद्रता की शिकायत मिली है। उसने गिरफ्तारी और प्रतिष्ठा का भय दिखाकर एक बार 39 लाख और दूसरी बार 19 लाख रुपया सुपौल और सहरसा स्थित बैंक खातों से ट्रांजेक्शन कर लिया। इस मामले को लेकर साइबर डीएसपी सहरसा अजित कुमार ने बताया कि ये मामला सुपौल साइबर थाना का है। जांच की जा रही है।