सहरसा होकर जाएगी पाटलिपुत्र-पूर्णिया नाइट स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग
कोसी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई, पाटलिपुत्र से सहरसा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा 17 अगस्त से शुरू हो रही है। यह ट्रेन शुरुआत में एक महीने के लिए चलेगी और बेहतर प्रतिक्रिया मिलने पर इसे नियमित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तक रात्रिकालीन ट्रेन शुरू।
कोसी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।
शुरुआत में एक महीने के लिए चलेगी यह सेवा।
संवाद सूत्र, सहरसा। कोसीवासियों के लिए पटना से रात्रिकालीन ट्रेन की सौगात 17 अगस्त से मिल रही है। इससे कोसी क्षेत्र वासियों को बहुत राहत मिलेगी। कई वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों की यह मांग थी। चिर-प्रतीक्षित मांग सोमवार से साकार होते दिख रहा है।
पाटलिपुत्रा से सहरसा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की हरी झंडी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। जिसके अनुसार रेलवे ने इसके परिचालन को लेकर नाेटिफिकेशन भी 15 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है।
अधिसूचना के अनुसार, पाटलिपुत्रा से वाया सहरसा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक ट्रेन नंबर 03216 चलेगी। रेलवे ने अभी एक महीने के लिए सुविधा प्रदान की है। सेवा बेहतर रहने पर इसे नियमित किया जाएगा।
पाटलिपुत्रा से पूर्णिया कोर्ट तक 17 अगस्त से 16 सितंबर 26 तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर शेष पांच दिनों में ट्रेन चलेगी।
वहीं, पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्रा के बीच 03215 ट्रेन 18 अगस्त से 17 सितंबर 26 तक गुरूवार और रविवार को छोड़कर चलेगी। रात्रिकालीन ट्रेन में 20 बोगी रहेगी। जिसमें सामान्य बोगी 04, स्लीपर 10, थ्री एसी 03, प्रथम श्रेणी एसी 01 सहित दो एसएलआर की बोगी रहेगी।
पाटलिपुत्रा से रात के 11 बजे खुलेगी ट्रेन
पाटलिपुत्रा से रात्रिकालीन ट्रेन रात के 11 बजे सहरसा के लिए खुलेगी। सहरसा सुबह 05.55 बजे पहुंचेगी। वहीं पूर्णिया कोर्ट सुबह 08.30 बजे पहुंचेगी।
वहीं, पूर्णिया केार्ट से स्पेशल ट्रेन सुबह 09.10 बजे खुलेगी जो सहरसा दिन के 11 बजे पहुंचेगी और सहरसा होते हुए पाटलिपुत्रा स्टेशन शाम के 05.45 बजे पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
पाटलिपुत्रा स्टेशन से ट्रेन खुलते हुए सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा, हसनपुर रोड, खगडिया, मानसी, सिमरीबख्तियापुर, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमनखी होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक पहुंचेगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया से पाटलिपुत्र के लिए नई स्पेशल इंटरसिटी, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर को सीधी कनेक्टिविटी
