सहरसा के सुभाष चौक पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस हिरासत में एक महिला
सहरसा के सुभाष चौक स्थित 'मेहमान जी' गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ, जहां पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को हिरासत में लिया। ...और पढ़ें

सहरसा के सुभाष चौक पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस हिरासत में एक महिला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी सुभाष चौक के पास काली मंदिर के पीछे गली स्थित एक पुराने भवन में गेस्ट हाउस संचालित कर देह व्यापार का मंगलवार को भंडाफोड़ हुआ। मेहमान जी नाम से संचालित गेस्ट हाउस में देह व्यापारी की सूचना पुलिस को मिली थी।
उसी आधार पर पुलिस ने छापामारी की तो वहां से एक महिला को हिरासत में ले गया। वहीं पुलिस के पहुंचते ही अंदर पीछे के रास्ते कुछ लोग फरार हो गए।
छापामारी में पहुंचे सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी सहित एसटीएफ टीम व अन्य पुलिस बल शामिल थे। छापामारी में एसबेस्टस के बने पुराने भवन में छोटा-छोटा कमरा तैयार किया गया था। अंदर आठ तंग कमरा था जहां से पुलिस को कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।
सूचना पर सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार व अन्य पदाधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच किया। मौके से एफएसएल टीम भी जांच हेतु साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मामले में जांच पड़ताल में कोई कमी न रह जाए।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे रिफ्यूजी चौक के पास एक व्यक्ति ने वहां से गुजर रही एसटीएफ टीम को रोककर बताया कि उसके मामा के लड़के को गेस्ट हाउस के अंदर रखा गया है।
सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची तो वहां देह व्यापार जैसा माहौल प्रतीत हुआ। एसटीएफ ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामले की जांच पड़ताल कर छापामारी की गई।
किराए पर लिया गया था कमरा:
आवासीय मोहल्ले के बीच देह व्यापार के धंधे को लेकर पुलिस की छापामारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अचंभित हो गए कि मोहल्ला के बीच इस तरह का कारनामा कैसे किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस को कहरा निवासी भगवान झा ने किराए पर दे रखा है।
खबरें और भी
पहले यह जगदम्बा गेस्ट हाउस के नाम से चल रहा था, जिसे बाद में बदलकर मेहमान जी गेस्ट हाउस कर दिया गया। छापामारी के दौरान गेस्ट हाउस से 40 वर्ष पूर्णिया निवासी एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर कौन-कौन इस धंधे में संलिप्त है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने से भी वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधि से पुलिस इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों तक पहुंच सकती है।
पूछताछ के बाद छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ:
छापामारी के बाद मौके से हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ किया गया। इस दौरान कई लोगों की संलिप्तता की जानकारी दी गई तो छह लोगों को पुलिस ने पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बताया जाता है कि इसका संचालन एक ऑटो चालक और एक महिला के द्वारा किया जा रहा था। मामले में साक्ष्य इकट्ठा कर जांच पड़ताल की जा रही है।
मामले में एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस संचालित कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।