Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम हमला, कई जवान घायल

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:52 PM (IST)

    सहरसा के शिवपुर गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संजय पोद्दार और दानी पोद्दार के बीच चल रहे विवाद में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ दी। ...और पढ़ें

    मौके पर पहुंची पुलिस की टीम। (जागरण)

    मौके पर पहुंची पुलिस की टीम। (जागरण)

    HighLights

    1. सहरसा के शिवपुर गांव में भूमि विवाद उग्र हुआ।

    2. ग्रामीणों ने डायल 112 और थाना पुलिस पर हमला किया।

    3. हमले में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

    संवाद सूत्र, सोनवर्षाराज (सहरसा)। काशनगर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

    आक्रोशित भीड़ ने डायल 112 व थाना पुलिस की गाड़ियों पर हमला कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

    जानकारी अनुसार शिवपुर गांव निवासी संजय पोद्दार और शिक्षक दानी उर्फ कमलेश्वरी पोद्दार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते गुरुवार को कहासुनी के बाद हुई मारपीट में संजय पोद्दार और उनका पुत्र घायल हो गया था।

    तोड़ दी दीवार

    बताया जाता है कि शुक्रवार की रात दानी पोद्दार ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण भड़क उठे और निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ भी फूट पड़ा। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने बांस, ईंट-पत्थर से हमला कर डायल 112 व काशनगर थाना की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

    घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी और बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

    सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- वैशाली में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फर्नीचर दुकान में लूटपाट और आगजनी; दर्जनों लोग घायल

    खबरें और भी