वैशाली में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फर्नीचर दुकान में लूटपाट और आगजनी; दर्जनों लोग घायल
गोरौल के लोदीपुर में पुराने जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक फर्नीचर दुकान में लूटपाट कर आग लगा दी। इस दौरान दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों के सा ...और पढ़ें

फर्नीचर दुकान में लगाई आग। (जागरण)
HighLights
पुराने जमीनी विवाद में फर्नीचर दुकान में लूटपाट।
दुकानदार और परिवार के एक दर्जन लोग घायल।
बदमाशों ने दुकान में आग लगाई, लाखों का सामान लूटा।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने फर्नीचर के दुकान में लूटपाट करने के पश्चात आग लगा दी।
इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार एवं उसके घर वालों के साथ मारपीट भी की। मारपीट की घटना में एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। इस दौरान आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया।
आगजनी और मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर रहे हैं।
आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मोटर पंप चापाकल आदि की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी घायलों के स्तर पर डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।
वहीं, दमकल कर्मियों को जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नौ व्यक्तियों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घायल स्थानीय शिव चंद्र शर्मा के 42 वर्षीय पुत्र मंजय शर्मा एवं 45 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा, मंजय शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार, 38 वर्षीय पत्नी शीला देवी, 15 वर्षीय पुत्री शर्मिला कुमारी, 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी, संजय शर्मा के 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी, सुनील शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, संजय शर्मा के 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बताई गई है।
मंजय शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय लोगों ने फर्नीचर दुकान में लूटपाट करने के पश्चात आग लगा दी।
लाठी-डंडा और फरसा से हमला
मंजय शर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बीते दो दिनों पहले दूसरे पक्ष को नोटिस हाजीपुर से भेजा गया, वह लेने से इनकार कर दिया इसी बीच में वह सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ लाठी-डंडा, फरसा एवं तलवार लेकर आए पूरे परिवार के साथ मारपीट की और दुकान में आग लगा दिया।
खबरें और भी
लूट ले गए 1 लाख रुपये
बेटी की शादी के लिए लोन लेकर एक लाख रुपये रखे हुए थे। मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दिया टीवी होम थिएटर दो पलंग तीन चौकी दुकान में रखा सभी मशीन अन्य सामान लूट कर ले गए।
इस संबंध में गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, आगजनी और लूटपाट की मामला सामने आया है। अभी तक दोनों पक्षों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'तुम फांसी लगाकर मर जाओ...', वैशाली में फाइनेंस कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या; 2 गिरफ्तार