'तुम फांसी लगाकर मर जाओ...', वैशाली में फाइनेंस कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या; 2 गिरफ्तार
वैशाली के राजखंड गांव में एक महिला ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कर्ज चुकाने के ...और पढ़ें
-1773987654076_m.webp)
रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
माइक्रो फाइनेंस कर्मी की प्रताड़ना से महिला ने आत्महत्या की।
पुलिस ने दो फाइनेंस कंपनी कर्मियों को हिरासत में लिया।
वैशाली में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड गांव में एक महिला ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
स्वजन का आरोप है कि लोन की किस्त चुकाने के लिए महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने दो फाइनेंस कंपनी कर्मी को हिरासत में लिया है। फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-1773987800230.jpg)
मौके पर पहुंची पुलिस।
मृत महिला स्थानीय पवन महतों के 30 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी थी। महिला के चार बच्चे हैं। बताया गया है कि महिला ने कैशपा माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था।
'तुम फांसी लगा के मर जाओ'
मृतका की मां ने बताया कि फाइनेंस कर्मी और समूह की महिलाओं और फाइनेंस कर्मी से दुर्गा देवी से कहा था कि तुम फांसी लगाकर मर जाओ, सारे रुपये माफ कर दिए जाएंगे। स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले उनका मोबाइल छीन लिया गया था और घर का कुछ सामान भी ले जाया गया था।
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए फाइनेंस कर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह ब्रांच मैनेजर महिला के घर आई थीं, लेकिन उसे बातचीत की जानकारी नहीं है। मुझे यहां बुलाया गया था और पिटाई की गई है।
सब्जी बेचता है पति
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्वजन के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है सभी का रो-रोकर बुरा हाल है, मृतका का पति पटना में रहकर सब्जी बेचता है। फिलहाल वह पटना में ही था, उसे घटना की जानकारी दे दी गई है।
घटना के संबंध में गरौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के मां के बयान पर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें से दो बैंक कर्मी की गिरफ्तारी हो गई है। जबकि अन्य चार लोग पति सास ससुर और परिवार के लोग हैं। जिनकी संलिप्तता जांच की जा रही है।
उन्होंने FSL की टीम बुलाई है, घटनास्थल से जुड़े तथ्य जुटाए गए हैं। बैंककर्मी की एक बाइक जब्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- दोस्त की पत्नी पर आ गया दिल, रोहतास में पति के सामने मंदिर में दोनों ने रचाई शादी